Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

कांग्रेस को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए: केशव प्रसाद मौर्य

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: राहुल गांधी द्वारा भारत की तुलना पाक से करने पर आज यहां प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उनपर तीखा हमला बोला। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राहुल गांधी हताश हैं और अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं इसलिए वह अनाप-शनाप बयान दे रहे हैं।

राहुल गांधी ने भारत की तुलना जो पाक से की है वह बेहद शर्मनाक है। यह देश का अपमान है। इसके लिए कांग्रेस को देश से माफी मांगनी चाहिए। केशव ने कहा कि भारत की तुलना आज किसी भी देश से नहीं की जा सकती भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित देश का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहा है इसे अब कोई नहीं रोक सकता।

अखिलेश यादव द्वारा यूपी में इंडिया गठबंधन के 80 सीटें जितने का दावा करने के सवाल पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अखिलेश यादव 2014 में मुख्यमंत्री थे तब उन्होंने प्रदेश में 60 लोकसभा सीट जीतने का दावा किया था लेकिन मात्र 7 सीटों पर समेट गए। ऐसे ही 2017 में उन्होंने विधानसभा की 300 सीट जीतने की बात कही थी लेकिन 47 सीट ही मात्रा जीत पाए। 2019 के लोकसभा चुनाव में उनका सुपड़ा साफ हो गया। ऐसे ही आगामी लोकसभा में सपा और कांग्रेस खाता नहीं खोल पाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img