Wednesday, July 8, 2026
- Advertisement -

जनपद स्तर से अब नहीं समाप्त हो सकेगी संविदा नौकरी

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ की कल मिशन निदेशक महोदया के साथ हुई सफल बैठक के क्रम में प्रांतीय अध्यक्ष मयंक ठाकुर जी ने अवगत कराया कि प्रदेश के कुछ जनपदों में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत तैनात दन्त चिकित्सकों की संविदा मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा इसलिए समाप्त कर दी गई थी क्योंकि अब वहां नियमित पद पर दन्त चिकित्सक की नियुक्ति हो गई है। संगठन की मांगों के साथ दन्त चिकित्सको की इन समस्याओं को लेकर बुधवार को दर्जनों पीड़ित दन्त चिकित्सकों के साथ प्रांतीय अध्यक्ष ने मिशन निदेशक से मुलाकात कर इस समस्या के विषय मे अवगत कराया।

जिस पर मिशन निदेशक डॉ० पिंकी जोवेल द्वारा ये स्पष्ट किया गया कि किसी भी पद के सापेक्ष नियमित नियुक्ति होने पर पूर्व से तैनात संविदा कर्मचारी की संविदा समाप्त नही की जायेगी साथ ही ये भी कहा कि बिना राज्य स्तर से अनुमोदन प्राप्त किये अब किसी भी संविदा कर्मचारी की नौकरी जनपदस्तर से समाप्त नही होगी। जिसके लिए मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं शासन स्तर से शीघ्र ही प्रदेश के मुख्य चिकित्सा अधिकारी और जिलाधिकारी महोदय को संबोधित दो पत्र जारी कराये जाने का आदेश दिया।

30 1

साथ ही संगठन की पूर्व से लंबित मांगों में बीमा पॉलिसी को चुनाव पूर्व लागू किये जाने का पूर्ण अश्वासन दिया एवं स्थानांतरण पॉलिसी को लोक सभा चुनाव के तुरंत बाद क्रियान्वित करने के लिए मिशन निदेशक द्वारा अवगत कराया गया। इस अवसर पर संघ उपाध्यक्ष राम प्रताप सिंह, संगठन मंत्री अतुल भदौरिया, दन्त चिकित्सक डॉ० कार्तिकेय, डॉ० मनुशील पचौरी, डॉ० अदिति, डॉ० राघवेंद्र सहित अन्य दन्त चिकित्सक उपस्थित थे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: 12 श्रेणियों में मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान, आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग ने विश्व दिव्यांग...

Saharanpur News: सरकारी जमीन पर अवैध मदरसों, मस्जिदों और मजारों के 11 मामलों में कार्रवाई

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: देवबंद तहसील क्षेत्र में सरकारी भूमि...

Akanksha Chamola: आकांक्षा चमोला ने लिया बड़ा फैसला, अब दोबारा शादी नहीं करेंगी

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

अब WhatsApp पर बनाएं आयुष्मान कार्ड, घर बैठे मिनटों में करें आवेदन, जानिए पूरा तरीका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत...
spot_imgspot_img