Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

धू-धू कर जली बस, कईयों की थम गईं सांसें, मौत का मंजर देखकर फट जाएगा आपका कलेजा, आंसुओं की बहेगी धार

जनवाणी ब्यूरो |

गाजीपुर: बरातियों से भरी बस में अचानक आग लगने से कईयों सांसे थम गईं। फिलहाल चार लोगों की मौत की पुष्टि प्रशासन से हुई है। मरने वालों में एक महिला व एक पुरुष बताए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि सोमवार को एक विवाह समारोह संपन्न होने के बाद बस में सवार लोग महाहर धाम जा रहे थे। इसी दौरान एचटी लाइन के संपर्क में आने से मिनी बस में आग गई।

18 3

बस देखते ही देखते आग का गोला बन गई। इस दौरान धधकती आग में कई जिंदगिंयां थम गईं। हादसे के दौरान बस से कूदकर कईयों ने अपनी जान बचाई। एक महिला बिलखते हुए बताया कि बस में बच्चे और महिलाएं भी सवार थीं।

19 3

बस में मऊ व गाजीपुर के कई लोग सवार थे। जिसमें हादसे में चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 12 लोग झुलसे हैं। इसमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। आग इतनी भीषण लगी थी कि बुझाने का साहस कोई नहीं जुटा पा रहा था।

14 4

आग की लपटें देख लोग शोर मचाते हुए घटनास्थल पर पहुंचे। बस में आग लगने के बाद कई लोगों ने कूदकर जान बचाई। इस दौरान मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में बचे लोग रोते-बिलखते अपने लोगों को ढूंढते रहे। वहीं कई लोगों को झुलसने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया।

17 5

घटना गाजीपुर जिले के मरदह थाना के 400 मीटर के पास हुई। एचटी तार के संपर्क में आने के बाद बस में आग लग गई। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह भी मौके पर पहुंच गए।

15 3

एसपी ने बताया कि गाड़ी जनपद के बाहर की है। यह घटना कैसे हुई है देखा जा रहा है। कितने लोगों की मौत हुई है। अभी यह बता पाना मुश्किल है।

16 5

घटना के बाद मंजर देख लोगों का कलेजा फटा जा रहा था, हर किसी की जुबान पर एक ही बात थी कि ईश्वर ऐसा दिन किसी को न दिखाएं। शादी वाले घर में घटना को लेकर कोहराम मचा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img