Sunday, May 17, 2026
- Advertisement -

पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में हुआ विवाद

  • गांव तैयबपुर बड़ा की घटना, पांच लोगों पर घर में तोडफ़ोड़ करने का आरोप
  • महिला ने हमलावरों पर दुष्कर्म के प्रयास का भी लगाया आरोप

जनवाणी संवाददाता |

देवबंद: गांव तैयबपुर बड़ा में बुधवार को पुरानी रंजिश के चलते एक पक्ष के लोगों ने दुसरे पक्ष के घर में घुसकर जमकर तोडफ़ोड़ की। घर में मौजूद महिला ने हमलावरों पर दुष्कर्म का प्रयास करने और सोने चांदी के आभूषण व नकदी लूट ले जाने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने घटना के सम्बंध में मुकदमा दर्ज करते हुए दोनों पक्षों के एक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

खेड़ा मुगल पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव तैयबपुर बड़ा निवासी महिला ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि बुधवार की सुबह उसका पति और पुत्र और किसी काम से गांव से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान गांव के ही पांच लोग उसके घर में घुस आए तोडफ़ोड़ करते हुए सोने चांदी के आभूषण व घर में रखी नकदी लूट ली। आरोप है कि उसने विरोध किया तो हमलावरों ने उसे पकड़ लिया और जबरन दुष्कर्म की नियत से उसके कपड़े फाड़ दिए। वह किसी तरह बच कर शोर मचाते हुए बाहर भाग आई जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। महिला का कहना है कि घर में की गई तोडफ़ोड़ से उसे करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। तहरीर में नामजद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि घटना उनके संज्ञान में है। मामला दोनों पक्षों की आपसी रंजिश का है। पुलिस ने दोनों पक्षों के एक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

IPL 2026: टॉस जीतकर PBKS ने चुनी गेंदबाजी, RCB को लगा बड़ा झटका

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के 61वें मुकाबले...

Delhi News: महिलाओं के सपनों को उड़ान, दिल्ली सरकार देगी 10 करोड़ तक का बिना गिरवी लोन

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि...

Saharanpur News: आईएमए की बैठक में दिल की बीमारियों के आधुनिक इलाज और साइबर अपराध पर मंथन

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: अंबाला रोड स्थित एक होटल के...

Saharanpur News: महेशपुर के जंगल में छह नलकूपों से विद्युत उपकरण चोरी, किसानों में रोष

जनवाणी संवाददाता । बड़गांव: थाना क्षेत्र के गांव महेशपुर के...
spot_imgspot_img