- शांति और सौहार्द के साथ अदा की पहले जुमे की नमाज
जनवाणी संवाददाता |
शामली: जनपद और देहात क्षेत्र में रामज़ानुल मुबारक महीने के पहले जुमे की नमाज शांति और सोहर के साथ अदा की गई। नमाज के बाद दुआओं के लिए हजारों हाथ उठे और मुल्क में अमन ओ अमान की दुआएं मांगी गई। शामली शहर की शाही जमा मस्जिद, गढ़ीवाली मस्जिद मस्जिद, भटियारण मस्जिद, दिल्ली रोड मदरसा स्थित मस्जिद, तकिया वाली मस्जिद समेत शहर और देहात क्षेत्र में रमजान उल मुबारक महीने के पहले जुम्मे को जुम्मे की नमाज शांति और सौहार्द के साथ अदा की गई। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए मस्जिदों के बाहर पुलिस बल भी तैनात रहा।

