Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

नहीं रुक रही गरीबों के निवाले पर डकैती

  • राशन की दुकानों का बाजरा बेचा जा रहा बाजार में
  • पिलोखड़ी रोड पर लिसाड़ी गेट पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा राशन

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: गरीबों के नाम पर मिलने वाले खाद्यान्न की काला बाजारी रुकने का नाम नहीं ले रही है। यह हाल तो तब है, जब शासन की एसआईटी पूर्व में हुए दो राशन घोटालों में से एक में तत्कालीन डीएसओ समेत कई एआरओ व सप्लाई इंस्पेक्टर तथा 69 सस्ता गल्ला विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति जिला प्रशासन को कर चुकी है, ये बात अलग है कि कार्रवाई के नाम पर केवल एक प्राइवेट आपरेटर की गिरफ्तारी अभी तक की गयी है।

कार्रवाई न होने की वजह से ही गरीबों के निवाले पर डकैती डालने वालों के हौसले बुलंद हैं। राशन की दुकानों पर बिक्री के लिए भेजा जाने वाला खाद्यान्न के बाजार में बेचने का सिलसिला लगातार जारी है। एक सूचना के आधार पर मंगलवार को लिसाड़ीगेट पुलिस ने पिलोखड़ी पुल के पास से छोटा हाथी वाहन में ले जाया जा रहा करीब 25 कुंतल बाजरा पकड़ा है। यह बाजारा सरकारी सस्ता गल्ला दुकानों पर उपभोक्ताओं को बांटने के लिए सरकारी गोदामों से उठाया गया था।

मौके से पुलिस ने छोटा हाथी चालक खालिद निवासी खुशहाल कालोनी को पकड़ा है। बाजारे के 50 कट्टे भी बरामद किए गए हैं। माल पकड़ कर पुलिस ने जिला आपूर्ति विभाग के अफसरों को सूचना दी। वहां से एआरओ सुनील कुमार व सप्लाई इंस्पेक्टर तारा देवी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने इस माल को किसी दूसरे सस्ता गल्ला विक्रेता के सुपुर्द कर दिया गया है। आरोपी के खिलाफ तहरीर दी गयी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img