Friday, May 1, 2026
- Advertisement -

टीओडी प्लान में दो एलिवेटिड रोड बनाने का प्रस्ताव

  • मेडा में हुई मीटिंग, पहुंचे शहरभर के प्रमुख बिल्डर
  • विकास पर कंसलटेंट टीम ने शहर के प्रबुद्ध लोगों से की चर्चा

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: मेरठ विकास प्राधिकरण आॅफिस में मंगलवार को टीओडी को लेकर एक मीटिंग हुई, जिसमें शहर के प्रमुख लोगों को बुलाकर चर्चा की गई, जिसमें दो एलिवेटिड रोड बनाने का प्रस्ताव रखा गया। रैपिड रेल के स्टेशन तक सिटी ट्रांसपोर्ट सिस्टम कैसे चलेगा, इसको लेकर प्लान किया गया।

यही नहीं, बेगमपुल से लेकर फुटबाल चौराहे तक किसी तरह का नया निर्माण नहीं किया जा सकता। ये चर्चा भी अधिकारियों ने की। यहां सिर्फ पार्किंग बनेगी, वो भी तब जब इसके लिए पर्याप्त जमीन मिल जाएगी। अभी रैपिड रेल के पास पार्किंग के लिए पर्याप्त भूमि नहीं हैं।

यहां बनेगी एलिवेटिड रोड

टीओडी की मीटिंग में जनता की तरफ से ये प्रस्ताव आया कि बेगमपुल से लेकर सुरजकुंड तक नाले पर एलिवेटिड रोड का निर्माण किया जाए। क्योंकि यहां पर यातायात का ज्यादा दबाव हैं, जिसको कम किया जा सकता हैं। कचहरी चौराहे पर जो जाम लगता है, उससे भी जनता को मुक्ति मिलेगी। यहीं नहीं मेघदूत सिनेमा चौराहे पर भी जाम लगता हैं। यहां से भी जाम से जनता को राहत मिलेगी।

इस पर मुख्य रूप से दो बार चर्चा हुई। यही नहीं, दूसरी एलिवेटिड रोड बच्चा पार्क से जलीकोठी तक निर्माण करने का प्रस्ताव रखा गया। इन दोनों के निर्माण से जनता को बड़ी राहत मिलेगी। इस प्रस्ताव को तैयार कर प्लानिंग की जाएगी। इस पर फाइनल मुहर तो नहीं लगी, लेकिन आगे भी इस पर चर्चा होगी।

मल्टीलेवल पार्किंग की उठी मांग

बेगमपुल के पास मल्टीलेवल पार्किंग की मांग भी उठी, जिसमें कहा गया कि बेगमपुल व उसके आसपास में कोई पार्किंग की व्यवस्था नहीं हैं। रैपिड रेल के चालू होने के बाद और ज्यादा दिक्कत पार्किंग की आने वाली हैं। इसी को लेकर मीटिंग में चर्चा की गई, जिसमें कहा कि मेल्टीलेवल पार्किंग बनाई जाए, जिसके बाद ही जनता को राहत मिल सकती हैं। रैपिड रेल की पार्किंग से मल्टीलेवल पार्किंग अलग होनी चाहिए।

बिल्डरों और ट्रांसपोर्टरों ने दी अपनी राय

मेरठ विकास प्राधिकरण में रैपिड रेल मार्ग पर विकास के लिए सर्वे को मेरठ पहुंची लियो एसोसियेट टीम ने मेरठ के प्रबुद्ध नागरिकों व्यापारियों के साथ चर्चा कर मेरठ के विकास पर चर्चा की। बिल्डर अतुल गुप्ता, बिल्डर कमल ठाकुर, बिल्डर अशोक गर्ग, बिल्डर अजय गुप्ता आदि ने कहा कि सर्वप्रथम शहर को जाम से मुक्ति के लिए प्लान तैयार होना चाहिए। पब्लिक ट्रांसपोर्ट बेहतर होना चाहिए, जो ट्रांसपोर्ट स्टेशन तक जनता को पहुंचाये, उसकी व्यवस्था बेहतर होनी चाहिए।

शहर के जाम को लेकर प्लान करें और एलिवेटिड रोड का प्रस्ताव भी बिल्डरों ने रखा, जिसे जनता को बड़ी राहत मिलेगी। ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष गौरव शर्मा ने शहर में प्रत्येक मुख्य मार्ग पर ट्रांसपोर्ट नगर बसाए जाने के लिए प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि अन्य मार्गों पर चल रहे ट्रांसपोर्ट कार्यों को तत्काल रूप से बंद कराया जाए। गढ़ रोड, मेहताब, हापुड़ रोड इत्यादि, जहां पर आज भी अवैध रूप से ट्रांसपोर्ट का कारोबार संचालित किया जा रहा है।

उन्होंने शहर में चल रहे अवैध ई-रिक्शाओं को व्यवस्थित कर ट्रैफिक जाम से मुक्ति दिलाने को कहा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष विपुल सिंघल ने शहर में प्रत्येक मार्ग पर मंडप नगर व टेंट नगर विकसित किये जाने के लिए प्रस्ताव रखा। मेरठ में प्रत्येक मार्ग पर दिल्ली नोएडा की तर्ज पर अस्पतालों के लिए मेरठ विकास प्राधिकरण की नियमावली में तब्दीली लाकर बड़े अस्पताल बनाने की छूट दी जाए।

ताकि दिल्ली की तर्ज पर मेरठ में भी सुलभ उपचार मिल सके। मेरठ में अभी मात्र 20 बेड का ही नर्सिंग होम स्वीकृत किया जा सकता है, इसलिए आजतक मेरठ में कोई बड़ा अस्पताल नहीं है। जितने भी अस्पताल हैं, वह नर्सिंग होम के नाम पर स्वीकृत कराकर संचालित किया जा रहे हैं, इनका उत्पीड़न रोका जाना आवश्यक है। मेरठ के थोक दवा बाजार को खैर नगर बाजार से निकलकर रैपिड रेल के किनारे मोदीपुरम में शिफ्ट कराए जाने की बात की ताकि व्यापारियों, आम जनता और कंपनी को भी सुविधा मिल सके।

ज्वेलरी मार्केट को व्यवस्थित रूप से शताब्दीनगर अथवा बाइपास रोड स्थित वेद व्यासपुरी में शिफ्ट करने का प्रस्ताव रखा गया। कमल ठाकुर ने आरटीएस मार्ग पर बड़े कमर्शियल व औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने पर जोर दिया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक यातायात राघवेंद्र मिश्रा, दीपेंद्र कुमार, बिल्डर अशोक गुप्ता, बिल्डर अतुल गुप्ता, जागेश कुमार, विकास गुप्ता, अजय गुप्ता, दीपक गांधी अशोक शर्मा आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बच्चों में जिम्मेदारी और उनकी दिनचर्या

डॉ विजय गर्ग विकर्षणों और अवसरों से भरी तेजी से...

झूठ का दोहराव सच का आगाज

जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर सारा बारबर द्वारा किए...

लोकतंत्र का आईना या मीडिया का मुखौटा

जब आंकड़ों की चकाचौंध सच का मुखौटा पहनने लगे,...

वेतन के लिए ही नहीं लड़ता मजदूर

मजदूर दिवस पर श्रमिक आंदोलनों की चर्चा अक्सर फैक्टरी...
spot_imgspot_img