Monday, April 27, 2026
- Advertisement -

मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाश ने खोले बिजलीघर लूट के राज

  • थानाभवन पुलिस, स्वाट व सर्विलांस टीमों ने की थी घेराबंदी

जनवाणी संवाददाता |

थानाभवन/शामली: ट्रांसफार्मर और विद्युत तार चोर गिरोह से हुई मुठभेड़ में पुलिस ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों के कब्जे से अवैध असलाह, कारतूस, नगदी और घटना में प्रयुक्त बोलेरो गाड़ी बरामद हुई है।

पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव के आदेश पर बदमाशों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 7/8 दिसंबर की रात को स्वाट व सर्विलांस टीम को ट्रांसफार्मर व विद्युत तार चोर गिरोह के मूवमेंट की खबर मिली। जिसके बाद थानाभवन थाना प्रभारी, स्वाट व सर्विलांस टीम के साथ जलालाबाद रोड पर सत्संग भवन एक बोलेरो गाड़ी देखकर घेराबंदी करते हुए ललकारा। पुलिस को देखकर बोलेरो सवारों ने फायर करते हुए भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस बल ने घेराबंदी करते हुए पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जबकि उनके छह अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

बदमाशों के कब्जे से अवैध असलाह, कारतूस, नकदी एवं ट्रांसफार्मरों के तार चोरी करने की घटना में प्रयुक्त बुलेरो बरामद हुई। बदमाशों ने अपने नाम असलम पुत्र सद्दीक, जावेद पुत्र इदरीश व अनवर पुत्र सराफत निवासीगण गांव नघौरा थाना रामपुर मनिहारन, नासिर पुत्र अख्तर निवासी ग्राम कंकड़ थाना रामपुर मनिहारन, शौकीन पुत्र खलिल निवासीगण छावड़ी थाना सरसावा जनपद सरूरपुर बताए हैं। जबकि अपने फरार साथियों के नाम फरमान, तसव्वर, आफताब, जुनैद, फाजिल, साबिर बताए हैं।

थानाभवन थाना प्रभारी प्रभाकर कैंतुरा ने बताया कि पकड़े गए बदमाश संगठित गिरोह के सदस्य हैं जिन्होंने थानाभवन व गढ़ीपुख्ता क्षेत्रों में बिजलीघरों से ट्रांसफार्मरों से लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दिया है। थानाभवन के अंबेहटा याकूबपुर में 12 अक्टूबर और गढ़ीपुख्ता के गांव दुल्लाखेडी बिजलीघर पर 20 अक्टूबर को इन्हीं बदमाशों लाखों रुपयों की लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दिया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

US Hilton Hotel Shooting: ट्रंप पर हमले के बाद पीएम मोदी का बयान, लोकतंत्र में हिंसा अस्वीकार्य

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वॉशिंगटन...

UP News: यूपी पासिंग आउट परेड, सीएम योगी बोले, ‘माफियाराज हुआ खत्म, दंगे अब नहीं’

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि...

Delhi News: दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, स्विस एयर फ्लाइट के इंजन में आग, छह घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय...

Weather Update: 42 डिग्री से ऊपर तापमान, दिल्ली में गर्मी से बेहाल लोग, बारिश की उम्मीद कब?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी में गर्मी ने अप्रैल...
spot_imgspot_img