Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

सुनीता केजरीवाल बोलीं- छापे में न पैसा मिला, न सबूत, सीएम 28 मार्च को कोर्ट में करेंगे खुलासा

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि मुख्यमंत्री को आपकी चिंता है। उन्होंने शराब घोटाले पर कहा कि 28 मार्च को अरविंद केजरीवाल कोर्ट में खुलासा करेंगे।

आगे कहा कि अरविंद जी ने मुझे एक बात और कही, इस शो कॉल्ड शराब घोटाले में दो साल में कई जगह रेड मारी। लेकिन एक भी पैसा नहीं मिला। सिसौदिया जी के यहां, संजय जी के यहां रेड मारी, हमारे यहां रेड मारी लेकिन उन्हें एक भी पैसा नहीं है।

उन्होंने कहा कि मेरा शरीर जेल में है लेकिन मेरी आत्मा आप लोगों के बीच है। आप लोग आंखे बंद कीजिए और महसूस कीजिए। जब से केजरीवाल ईडी की हिरासत में गए हैं तभी से वह हर दिन शाम को उनसे मुलाकात करती हैं। बीते मंगलवार की शाम को भी सुनीता केजरीवाल ने मुलाकात की थी।

हर दिन ईडी दफ्तर जाती हैं सुनीता केजरीवाल
जानकारी के लिए बता दें कि अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल उनसे मिलने सोमवार को भी ईडी दफ्तर पहुंचीं। उससे पहले रविवार को भी उन्होंने मुलाकात की थी।

कोर्ट ने दी है मिलने की अनुमति
पीएमएलए मामलों में विशेष अदालत ने केजरीवाल के वकीलों के अलावा उनकी पत्नी सुनीता और केजरीवाल के निजी सहायक बिभव कुमार को हर दिन शाम 6-7 के बीच आधे घंटे के लिए उनसे मिलने की अनुमति दी थी।
सीएम का सबसे पहला संदेश पत्नी सुनीता ने सुनाया था

इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने जेल से जनता के लिए अपना संदेश अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल के माध्यम से ही सुनाया था। इस संदेश में उन्होंने जल्द जेल से बाहर आने का भरोसा दिखाया। साथ ही, आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं से दिल्ली सरकार की योजनाओं को आगे चालू रखने की बात भी कही थी।

लेकिन जिस तरह उन्होंने अपना संदेश देने के लिए किसी दूसरे नेता की बजाय अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल को चुना है, उससे यह संकेत मिल गए कि यदि अरविंद केजरीवाल को जेल जाने के कारण इस्तीफा देना पड़ता है, तो मुख्यमंत्री पद पर सुनीता केजरीवाल ही उनकी पहली पसंद हो सकती हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img