Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

माफिया मुख्तार अंसारी की मौत की होगी न्यायिक जांच

  • माफिया की मौत से अखिलेश यादव को लगा गहरा धक्का

जनवाणी ब्यूरो |

इलाहाबाद: बांदा जेल में बंद पूरब के माफिया मुख्तार अंसारी की गुरुवार देर रात हार्ट अटैक (कार्डिया अरेस्ट) से मौत हो गई। मुख्तार की मौत के बाद पूरे यूपी में अलर्ट जारी किया गया है। कई जिलों में धारा 144 लागू कर दी गई है।

मुख्तार अंसारी की मौत की न्यायिक जांच के आदेश
माफिया मुख्तार अंसारी के परिवार ने आरोप लगाया है कि बांदा जेल में दोपहर के खाने में जहर दिया गया। शासन प्रशासन उसकी हत्या कराना चाहता था। जिसके बाद अब मुख्तार अंसारी की मौत की न्यायिक जांच के आदेश दिए गए हैं।

इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंचा मुख्तार का परिवार
कासगंज जेल में बंद बाहुबली विधायक अब्बास की पत्नी निकहत ने ससुर मुख्तार की मौत से एक दिन पहले अपने पति से मुलाकात की थी। करीब तीस मिनट तक दोनों की बात हुई। उधर जब मुख्तार की मौत की खबर मिली तो उनका पूरा परिवार अब्बास की पैरोल के लिए इलाहबाद हाईकोर्ट पहुंच गया है।

गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी की मौत पर CPI(M) नेता बृंदा करात ने कहा, उनकी(मुख्तार अंसारी) मौत हिरासत में हुई है और मौत होने से पहले उन्होंने कई बार बताया कि उन्हें धीमे-धीमे जहर दिया जा रहा है। निश्चित तौर पर ये बहुत संदिग्ध परिस्थिति है जिसमें उनकी मृत्यु हुई। कोई अगर डॉन है और उसके खिलाफ बहुत सारे मामले दर्ज हैं तो न्याय की प्रक्रिया के अनुसार सजा मिलनी चाहिए, बार-बार बीमार हो रहे थे, बार-बार कह रहे थे कि धीमा जहर दिया जा रहा है लेकिन इसमें कोई जांच नहीं की गई।

यह भगवान का आशीर्वाद है: अलका राय
डॉन मुख्तार अंसारी की मौत पर पूर्व भाजपा विधायक कृष्णानंद राय की पत्नी अलका राय ने कहा कि मैं क्या कह सकती हूं? यह भगवान का आशीर्वाद है। मैं न्याय के लिए उनसे प्रार्थना करती थी और आज न्याय मिल गया है। हमें घटना (हत्या) के बाद कभी होली नहीं मनाई, मुझे लगा कि आज हमारे लिए होली है।

वहीं, पूर्व भाजपा विधायक कृष्णानंद राय के बेटे पीयूष राय कहते हैं, मुझे और मेरी मां को बाबा विश्वनाथ और बाबा गोरखनाथ का आशीर्वाद मिला है। डॉन मुख्तार अंसारी की मौत पर राजनीतिक प्रतिक्रिया भी आ रही हैं। अखिलेश यादव, मायावती समेत कई नेताओं ने मुख्तार की मौत की जांच की मांग की है।

यूपी में ‘क़ानून-व्यवस्था का शून्यकाल: अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा कि “हर हाल में और हर स्थान पर किसी के जीवन की रक्षा करना सरकार का सबसे पहला दायित्व और कर्तव्य होता है। सरकारों पर निम्नलिखित हालातों में से किसी भी हालात में, किसी बंधक या क़ैदी की मृत्यु होना, न्यायिक प्रक्रिया से लोगों का विश्वास उठा देगा

थाने में बंद रहने के दौरान
जेल के अंदर आपसी झगड़े में
⁠जेल के अंदर बीमार होने पर
न्यायालय ले जाते समय
⁠अस्पताल ले जाते समय
अस्पताल में इलाज के दौरान
झूठी मुठभेड़ दिखाकर
झूठी आत्महत्या दिखाकर

⁠किसी दुर्घटना में हताहत दिखाकर ऐसे सभी संदिग्ध मामलों में सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश की निगरानी में जांच होनी चाहिए। सरकार न्यायिक प्रक्रिया को दरकिनार कर जिस तरह दूसरे रास्ते अपनाती है वो पूरी तरह ग़ैर क़ानूनी हैं। जो हुकूमत जिंदगी की हिफ़ाज़त न कर पाये उसे सत्ता में बने रहने का कोई हक़ नहीं। उप्र ‘सरकारी अराजकता’ के सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है। ये यूपी में ‘क़ानून-व्यवस्था का शून्यकाल है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img