Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

बोले जयंत चौधरी- पीएम मोदी न होते तो चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न नहीं मिलता

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: आज रविवार को जनसभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्षए जयंत चौधरी ने कहा, “जेल में जाने के बाद लोग सत्ता का सुख भोगना चाहते हैं। आनेवाले दिनों में जब इस दौर का अवलोकन होगा तो ये समय काल का पत्थर बनेगा।”

मंच पर मौजूद जयंत चौधरी ने माइक संभाला और जनता का अभिवादन किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी जानते हैं कि चौधरी चरणसिंह का क्या योगदान रहा वह समझते हैं। प्रधानमंत्री का नाम बार बार नौजवान ले रहे थे। भ्रष्टाचार के खिलाफ चौधरी साहब ने आवाज उठाई। उन्होंने दादा का एक किस्सा भी मंच पर सुनाया। जयंत सिंह ने कहा कि पीएम मोदी न होते तो चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न नहीं मिलता।

जयंत चौधरी ने कहा, “चौधरी चरण सिंह को सम्मान मिलना किसानों का सम्मान है… कोई तो कारण है कि पीएम मोदी ने चरण सिंह जी को ‘भारत रत्न’ देने के बाद सबसे पहले मेरठ को अपने चुनाव प्रचार अभियान के लिए चुना।”

जयंत ने कहा, चौधरी चरण सिंह जी पर गुजरात का प्रभाव था जिसे राजनीतिक और आध्यात्मिक पीठ मानते थे… 1962 में जब चौधरी चरण सिंह को पद से हटाया गया उन्होंने सरकारी गाड़ी की सेवा इसके बाद नहीं ली.”

जयंत चौधरी ने कहा, अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नहीं होते तो ‘भारत रत्न’ का सम्मान चौधरी चरण सिंह को मिलने वाला नहीं था। ये गरीबों और किसानों का सम्मान है। पीएम मोदी ने ‘भारत रत्न’ के कार्यक्रम के बाद अपनी पहले रैली पड़ाव के लिए मेरठ को चुना।”

जयंत चौधरी ने कहा, “चौधरी साहब की विचारधारा को हम सभी को आगे बढ़ाना है। राजीव गांधी बोलते थे मैं 1 रुपया भेजता हूं, तो लाभार्थियों को 15 पैसा पहुँचता है, लेकिन आज लाभार्थियों को सीधे एकाउंट में आता है।”

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img