Sunday, April 12, 2026
- Advertisement -

बोले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा की जबरदस्त लहर कर देगी देश से कांग्रेस का सफाया

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया कि प्रदेश की सभी 80 सीट भाजपा और सहयोगी दल जीतकर एक रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी जीत वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की होगी, जबकि दूसरा स्थान मेरठ से अरुण गोविल की रिकॉर्ड मतों से जीत का बनना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि चार जून को लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे में देश कांग्रेस मुक्त और प्रदेश सपा-बसपा मुक्त हो जाएगा।

शुभकामना बैंक्विट हॉल में भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल की नामांकन सभा के दौरान केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने चुनाव प्रचार अभियान का श्री गणेश मेरठ से किया है। उनके इसी विश्वास को लेकर मेरठ से रामायण में श्रीराम का चरित्र निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल को चुनाव मैदान में उतारा है।

मेरठ सीट से हर कार्यकर्ता स्वयं को अरुण गोविल मानकर चले और अरुण गोविल की रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करने में अपनी भूमिका निभाएं। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी की जबरदस्त लहर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने का संकल्प लिया है। उन्होंने दावा किया कि चार जून को लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम भाजपा गठबंधन को सभी 80 सीटों पर जीत दिलाएंगे वहीं देश वर्ष से 400 पार सीटों का आंकड़ा कांग्रेस मुक्त भारत बनाएगा।

अयोध्या में श्रीराम मेरठ में उनके स्वरूप की हुई वापसी: अरुण गोविल

12 1

भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल ने रामायण सीरियल में निभाए गए अपने किरदार की याद दिलाए उन्होंने मेरठ को अपनी जन्मभूमि बताते हुए कहा कि अयोध्या में लगभग 500 साल बाद रामलला विराजमान दूसरी ओर रामायण सीरियल में उनका किरदार निभाने वाले अरुण गोविल के घर वापसी हुई है।

नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद शास्त्री नगर स्थित शुभकामना बैंक्विट हॉल में एक सभा का आयोजन किया गया जिसमें अरुण गोविल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 400 पर का जो आंकड़ा दिया है उनके इन शब्दों के गहरे अर्थ हैं उनका लक्ष्य और सोच को हम सभी को मिलकर पूरा करना है। उन्होंने मेरिट को अपने जन्मभूमि बताते हुए कहा कि मुंबई की माया नगरी में पहुंचने के बावजूद हुए मेरठ से जुड़े रहे हैं और बड़े गर्व के साथ हमेशा यह बताया है कि मेरठ उनकी मातृभूमि है।

मेरठ सीट की जहां तक बात है, रामलीला कितने वर्षों के बाद अयोध्या में विराजमान हुए हैं। दूसरी और भारतीय जनता पार्टी ने भगवान श्री राम का चरित्र निभाने वाले अरुण गोविल की घर वापसी का संयोग बनाया है। रामायण सीरियल के राम को राम के घर से चुनाव मैदान में उतारा है। उन्होंने कहा कि पूरे देश की निगाहें मेरठ सीट पर लगी हुई है। यहां रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विश्वास को कायम रखना है।

14 1

भाजपा प्रत्याशी ने किया रोड शो
मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल करने और शास्त्री नगर स्थित शुभकामना बैंक्विट हॉल में सभा के उपरांत भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल में महानगर में रोड शो किया। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ निकाले गए रोड शो का विभिन्न स्थानों पर फूलमाला और पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया।

यह राजनेता रहे उपस्थित
नामांकन, सभा और रोड शो के दौरान मुख्य रूप से राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर, सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री चौधरी यशवीर सिंह, एमएलसी मोहित बेनीवाल, पूर्व एमएलसी हरपाल सैनी, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, पूर्व महापौर मधु गुर्जर, डॉ. सरोजनी अग्रवाल, पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी, जिला अध्यक्ष शिवकुमार राणा, महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज, कमलदत्त शर्मा, संजीव जैन सिक्का आदि शामिल रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

RCFL भर्ती 2026: ऑपरेटर प्रशिक्षु के 188 पदों पर सुनहरा मौका, 11 से 27 अप्रैल तक करें आवेदन

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आप​का हार्दिक स्वागत और...

Women Reservation: महिला आरक्षण कानून पर PM नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, 2029 चुनाव से लागू करने पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला...

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स विवाद में, डगआउट में मोबाइल इस्तेमाल पर उठा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के...
spot_imgspot_img