जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव ने मरठ हापुड़ सीट से एक बार फिर प्रत्याशी बदलकर सबको हैरान कर दिया है। बताया जा रहा है कि इस बसपा से सपा में आए शहर की पूर्व मेयर सुनीता वर्मा को टिकट दे दिया है। सुनीता वर्मा के पति योगेश वर्मा को लखनऊ बुला लिया गया है।
आपको बता दें कि सरधना से सपा विधायक अतुल प्रधान को पार्टी टिकट दे दिया था, जिसके बाद प्रधान ने अपने लाव लश्कर के साथ बुधवार को नामांकन भी दाखिल कर दिया।
अब खबर मिल रही है कि पार्टी मुखिया ने अतुल प्रधान का टिकट काटकर बसपा से सपा में आए पूर्व विधायक योगेश वर्मा की पत्नी और शहर की पूर्व मेयर सुनीता वर्मा को टिकट दे दिया गया है। खबर मिलते ही अतुल प्रधान को गहरा धक्का लगा।
बताया जा रहा है कि इस फैसले से आहत अतुल प्रधान ने विधायक पद से इस्तीफा देने की धमकी दी है। उन्होंने कहा कि अगर मेरा टिकट काटा गया तो आज ही त्याग पत्र दे देंगे।
उधर, खबर है कि अब सुनीता वर्मा को टिकट दे दिया गया है। आज वह नामांकन दाखिल करेंगी।

