Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

GT vs PBKS: पंजाब ने जीता टॉस, गेंदबाजी करने का लिया फैसला, ये है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज गुरूवार को गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2024 का 17वां मुकाबला अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम खेला जा रहा है। गुजरात टाइटंस की नजरें इस मैच में एक बार फिर अपने होम ग्राउंड पर जीत दर्ज करने पर टिकी होगी। दूसरी ओर, पिछले दो मुकाबले हार चुकी शिखर धवन की अगुआई वाली टीम की कोशिश जीत की पटरी पर लौटने की होगी।

पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। पंजाब के कप्तान धवन ने इस मुकाबले के लिए प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। लियाम लिविंगस्टोन की जगह सिकंदर रजा को टीम में जगह दी गई है। वहीं गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने भी एक बदलाव करते हुए डेविड मिलर को प्लेइंग-11 में जगह नहीं दी है। मिलर की जगह केन विलियमसन को मौका दिया गया है जो आईपीएल के इस सीजन में अपना पहला मुकाबला खेलेंगे।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
गुजरात टाइटंसः ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, केन विलियमसन, विजय शंकर, अजमातुल्लाह ओमरजई, राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, उमेश यादव, दर्शन नालकंडे। इंपैक्ट सबः बीआर शरत, मोहित शर्मा, संदीप वारियर, अभिनव मनोहर, मानव सुथार

पंजाब किंग्सः शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), प्रभसिमरन सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सैम करन, शशांक सिंह, सिकंदर रजा, हर्षल पटेल, हरप्रीत बराड़, कागिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह। इंपैक्ट सबः तन्य त्यागराजन, नाथन एलिस, आशुतोष शर्मा, राहुल चाहर, विद्वत कवेरप्पा

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img