Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

आज मेरठ पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, बोले हमारा संकल्प पत्र जनता का सुझाव देश को बनाएगा विकसित भारत

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: आज सोमवार को दोपहर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह मेरठ पहुंचे। वे लोकसभा चुनाव की समीक्षा करेंगे। उन्होंने महापौर कैंप कार्यालय में पत्रकारों से मुखातिब हुए और इसके बाद पार्टी के पदाधिकारियों से चुनाव की समीक्षा की। दोपहर बाद तीन बजे वह हाथरस के लिए रवाना होंगे।

मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने 25 वर्षों के विजन को समाज के सामने पेश किया है। भाजपा का संकल्प पत्र 76 पृष्ठों का है। संकल्प पत्र 10 लाख सुझाव के बाद बनाया गया है। मोदी की गारंटी यानि गारंटी पूरा होने की गारंटी है।

उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प पत्र पीएम मोदी का कण-कण और जीवन का हर पल राष्ट्र के लिए समर्पित है। संकल्प पत्र 2047 के विकसित भारत के दृष्टिकोण को दर्शाता है। युवा, नारी, किसान, गरीब को सशक्त करता है। मुफ्त राशन की योजना आने वाले पांच वर्ष तक जारी रहेगी। आयुष्मान योजना के तहत मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी।

जिन्हें किसी ने नहीं पूछा उनको प्रधानमंत्री मोदी ने पूजा है। वन नेशन वन इलेक्शन को लागू करेंगे। समान नागरिक संहिता को जरूरी माना गया है। पेपर लीक पर लगाम लगाने के लिए सरकार कानून बनाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img