Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

सनराइजर्स हैदराबाद ने आरसीबी को 25 रनों से हराया

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आईपीएल के 30वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (आरसीबी) से हुआ। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला आरसीबी के होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर खेला गया। सनराइजर्स हैदराबाद ने इस मैच में टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया। जवाब में आरसीबी ने जीत दर्ज करने की पूरी कोशिश की, लेकिन टीम अंत में 25 रन पीछे रह गई और उसे एक और हार का सामना करना पड़ा।

बता दें कि कप्तान फाफ डुप्लेसिस और दिनेश कार्तिक की आतिषी पारियों के बावजूद आरसीबी की टीम सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत दर्ज नहीं कर सकी। हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ट्रेविस हेड के शतक और हेनरिच क्लासेन के अर्धशतक की मदद से 20 ओवर में तीन विकेट पर 287 रनों का स्कोर खड़ा किया था।

यह आईपीएल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर था। जवाब में आरसीबी ने भी धुआंधार बल्लेबाजी की, लेकिन लक्ष्य इतना बड़ा था कि टीम 25 रन पीछे रह गई। आरसीबी 20 ओवर में सात विकेट पर 262 रन ही बना सकी। दोनों टीमों के मिलाकर इस मैच में कुल 549 रन बने। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए कप्तान पैट कमिंस ने 43 रन देकर तीन विकेट लिए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img