Tuesday, May 12, 2026
- Advertisement -

प्रेम प्रसंग के चलते महिला और युवक फांसी पर लटके

  • बपारसी गंव के जंगल में लटके मिले दोनों के शव
  • चांदना गांव के रहने वाले थे महिला और युवक, परिजनों में मचा कोहराम

जनवाणी संवाददाता |

सरधना: शुक्रवार को बपारसी गांव के जंगल में एक महिला व युवक का शव पेड़ पर फांसी से लटके हुए मिले। प्रेम प्रसंग के चलते दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाकर मामले की जांच कराई। इसके बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, दोनों की मौत से उनके परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

दरअसल, शुक्रवार सुबह कोतवाली क्षेत्र के बपारसी गांव के जंगल में ग्रामीणों ने एक पेड़ पर महिला व युवक के शव फांसी पर लटके हुए देखे। जिससे ग्रामीणों ने सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव नीचे उतरवाया और फोरेंसिक टीम बुलाकर मामले की जांच शुरू कर दी। मृतकों की पहचान 18 वर्षीय निशांत पुत्र बुधपाल व 28 वर्षीय शिवानी पत्नी अमित निवासीगण चांदना के रूप में हुई।

पुलिस ने परिजनों को मामले की सूचना दी तो कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त की। जिसके बाद पुलिस ने शवों को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को मौके पर एक सुसाइट नोट भी मिला है। जिसमें प्रेम प्रसंग के चलते दोनों के द्वारा आत्महत्या किए जाने की बात लिखी हुई थी। दोनों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। देर रात दोनों के शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचे। जिसका गमगीन माहौल में परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस संबंध में इंस्पेक्टर प्रताप सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

शिवानी को अपने पति से चार बच्चें हैं। करीब एक माह से शिवानी अपने मायके गई हुई थी। वहीं एक दिन पूर्व यानी गुरुवार की शाम से निशांत भी गायब चल रहा था। जिसके बाद शुक्रवार सुबह दोनों के शव बपारसी के जंगल में लटके हुए मिले।

18 7

दिनभर शिवानी के घर रहता था निशांत
निशांत के पिता बुध्दू ने बताया कि वह दिनभर शिवानी के घर रहता था। क्योंकि दोनोें के घर नजदीक में ही हैं। तो अधिकांश समय निशांत उधर ही रहता था। जिसके चलते कई बार घर में विवाद भी हुई। कई बार रोकने के बाद भी वह शिवानी के घर जाना नहीं छोड़ रहा था। इसी बात को लेकर शिवानी के घर में भी क्लैश हो रही थी। आने जाने का सिलसिला इतना बढ़ा कि बात आत्महत्या तक पहुंच गई।

बपारसी के जंगल में एक युवक व एक महिला का शव लटका हुआ मिला था। दोनों की शिनाख्त चांदना गांव निवासी के रूप में हुई है। पुलिस को मौके पर एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिस पर आत्हत्या का कारण भी लिखा हुआ है। सुसाइट नोट व अन्य जांच के आधार पर सामने आया है कि दोनों में प्रेम प्रसंग था। मामले की जांच की जा रही है। -संजय जायसवाल, सीओ सरधना

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट का AI चैटबॉट ‘सु सहायता’ हुआ लॉन्च, जानें कैसे करेगा आपकी मदद

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश...

Education News: JEE Advanced 2026 का प्रवेश पत्र जारी, 18 मई को होगी परीक्षा

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...
spot_imgspot_img