Friday, May 15, 2026
- Advertisement -

मतदान की रही धीमी गति, 55 फीसदी डाले वोट

  • सुरक्षा व्यवस्था रही चुस्त, बिजनौर सीट पर माना जा रहा कड़ा मुकाबला

जनवाणी संवाददाता |

मवाना: लोकसभा चुनाव 2024 की प्रतीक्षा की घड़ी समाप्त हो गई। शुक्रवार को मतदाता प्रत्याशियों के लिए भाग्य विधाता बनेंगे। महाभारत कालीन तीर्थ नगरी की धरती पर 55 फीसदी मतदाताओं ने 12 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद कर दिया। हालांकि दोपहर तक मतदान की गति काफी धीमी होने के चलते 3 बजे तक महज 43 फीसदी ही मतदान हुआ। कई बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतार लगी है तो अधिकांश बूथों पर दिन भर सन्नाटा होने के चलते इक्का दुक्का मतदाता आ रहे हैं।

लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण में बिजनौर सीट हस्तिनापुर विधानसभा में देर शाम तक धीमी गति से मतदान हुआ। छुटपुट घटनाओं के बीच देर शाम तक 55 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान की गति धीमी होने के चलते दोपहर बाद डीएम दीपक मीणा और एसएसपी रोहित सिंह सजवाण मतदान केंद्रों पर पहुंचे और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण में बिजनौर लोकसभा की हस्तिनापुर विधानसभा में पहले 2 घंटे में महज 11 फीसदी मतदान हुआ। दोपहर 3 बजे मतदान प्रतिशत बढ़कर 43 फीसदी पहुंच गया। और शाम 6 बजे 55 फीसदी पर बंद हुआ।

शांति से संपन्न हुआ पहले चरण का लोस चुनाव

किठौर: किठौर थानाक्षेत्र के बिजनौर लोकसभा अंतर्गत डेढ़ दर्जन पोलिंग बूथों पर शुक्रवार को सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्वक मतदान हुआ। गौरतलब है किठौर थानाक्षेत्र के बोंद्रा-नंगलासलेमपुर, ललियाना, छुछाई, सालौर उत्तरी व दक्षिणी, असीलपुर, महमूदपुर गढ़ी, गेसूपुर शुमाली, गेसूपुर जुनूबी, तरबियतपुर शुमाली, तरबियतपुर जुनूबी, सारंगपुर, मिश्रीपुर ढकैनी, सिकंदरपुर, शिवनगर आदि गांवों के 18 पोलिंग बूथ बिजनौर लोकसभा क्षेत्र में आते हैं। जिन पर शुक्रवार को पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था के बीच पहले चरण में चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। उत्सुकता के साथ सुबह सात बजे शुरू हुआ मतदान सूरज की तपिश बढ़ने के साथ-साथ ठंडा होता चला गया। देहात में अधिकतर पोलिंग बूथ खाली पड़ गए और दोपहर एक बजे तक मात्र 25 प्रतिशत मतदान हो पाया,

लेकिन जैसे ही सूरज ढलना शुरू हुआ मतदान प्रतिशत पुन: रफ्तार पकड़ गया और दोपहर तीन बजे तक मतदान 40 प्रतिशत व पांच बजे 54 प्रतिशत जा पहुंचा फिर अंत तक मतदान की गति बरकरार रही और शाम छह बजे ललियाना, छुछाई सालौर के नौ बूथों पर मतदान 52.81 असीलपुर, मिश्रीपुर, सारंगपुर, महमूदपुर गढ़ी आदि गांवों के 12 बूथों पर 62.20, गेसूपुर शुमाली के दोनों बूथों पर 66 गेसूपुर जुनूबी के दोनों बूथों पर 64 बोंद्रा के दोनों बूथों पर 52 और नंगलासलेमपुर के बूथ पर 65 प्रतिशत रहा। खास बात ये है कि चुनाव प्रति मतदाता ज्यादा जिज्ञासु नजर नही आया। मतदाता में सुस्ती देख प्रत्याशियों में बेचैनी जरूर दिखी। बहरहाल बिजनौर सीट पर चुनाव दिलचस्प है। यहां रालोद-भाजपा प्रत्याशी चंदन चौहान और गठबंधन प्रत्याशी दीपक सैनी में जहां कांटे की टक्कर मानी जा रही है वहीं बसपा प्रत्याशी बिजेंद्र चौधरी को भी कम नही आंका जा रहा है।

12 14

दिव्यांगजन बूथ पर हुई सबसे ज्यादा सजावट

मवाना के एंग्लो संस्कृत इंटर कालेज में पहली बार दिव्यांग जन बूथ बनाया गया था। दिव्यांगजनों को अंदर बूथ तक ले जाने के लिए यहां गेट पर ही पांच व्हील चेयरों का इंतजाम किया गया था। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदान के प्रथम चरण में पहली बार दिव्यांगजन बूथ बनाया गया था। इस बूथ के लिए मवाना के एंग्लो संस्कूत इंटर कालेज का चयन किया गया। कालेज में विशेष तौर पर सजावट की गई थी। कालेज के गेट से लेकर अंदर तक हरा कालीन बिछाया गया था। फूलों और गुब्बारों से भी कालेज के मतदान केन्द्र तक विशेष सजावट की गई थी। यहां भी पुलिस की खास ड्यूटी लगी हुई थी।

जो बूथ पर आने वाले दिव्यांगजनों की पूरी सहायता कर रहे थे। दोपहर में इस बूथ का निरीक्षण करने के लिए जिलाधिकारी दीपक मीणा, मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण व अन्य अधिकारी पहुंचे। उन्होंने मतदान केन्द्र के अन्दर पहुंचकर वोट डाल रहे लोगों से बात भी की। सभी मतदाताओं ने व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि पहली बार हमें उत्सव का सा अहसास हो रहा है। ऐसा लग रहा है कि हम समारोह में जा रहे हैं। अपने वोट की अहमियत का हमें आज अहसास हो रहा है।

शांति के साथ हुआ लावड़ में चुनाव

लावड़: मुजफ्फरनगर लोकसभा चुनाव के चलते कस्बा लावड़ में शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न हुआ। वोट डालने के लिए सुबह से ही लोगों में काफी उत्साह दिखाई दिया और छह बजते ही लोगों ने बूथ पर वोट डालने के लिए लाइन लगानी शुरू कर दी। हालांकि तेज धूप के साथ गर्मी का एहसास बढ़ने से दोपहर में इक्का-दुक्का ही वोट डालने के लिए लोग घर से बाहर निकले। पुलिस भी पूरी मुस्तादी के साथ तैनात रही और पूरी तरह जांच करके ही लोगों को अंदर वोट डालने के लिए जाने दिया मुस्लिम महिलाओं में भी वोट डालने के लिए काफी उत्साह दिखाई दिया।

90 साल के जुम्मा वोट डालने के लिए पौत्र के साथ आए और उन्होंने बीमारी होते हुए भी वोट डाली। इस दौरान कस्बे राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में बने सेल्फी प्वाइंट भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। हालांकि कुछ वाटर वोट डालने से महरूम रह गए जो अपनी वोट वोटर लिस्ट में ढूंढते रह गए। कस्बे के अधिकांश बूथों को अच्छी तरह से सजाया गया। इस दौरान डीएम दीपक मीणा और एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने भी बूथों पर जाकर चुनाव के बारे में जानकारी ली और शांतिपूर्वक चुनाव करने की हिदायत दी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Unnao Case: कुलदीप सिंह सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से करारा झटका, आजीवन कारावास की सजा बरकार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने उन्नाव दुष्कर्म...
spot_imgspot_img