Wednesday, June 24, 2026
- Advertisement -

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित, जारी हुई टॉपर्स की लिस्ट, जानते हैं किसको मिली First रैंक

जनवाणी ब्यूरो |

Lucknow: आज शनिवार को यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम दोपहर में 2 बजे घोषित कर दिया गया है। यूपी बोर्ड के सचिव दिब्य कांत शुक्ल ने इसकी जानकारी कल रात में ही दे दी थी। यूपी बोर्ड रिजल्ट 2024 upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर चेक कर सकते हैं। यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में प्राची निगम ने टॉप किया है तो वहीं, 12वीं टॉपर का नाम शिवम वर्मा है।

12वीं में शुभम वर्मा और 10वीं में प्राची निगम ने किया टॉप

12वीं सीतापुर के रहने वाले शुभम वर्मा ने 97.80 फीसदी के साथ टॉप किया है, जबकि सीतापुर की रहने वाली प्राची निगम ने 98.50 फीसदी के साथ 10वीं की परीक्षा में टॉप किया है। उन्हें 600 में से 591 अंक मिले हैं।

यूपी बोर्ड हाईस्‍कूल टॉपर्स लिस्‍ट 2024

  1. प्राची निगम
  2. दीपिका सोनकर
  3. नव्‍या सिंह
  4. स्‍वाति सिंह
  5. दीपांशी सिंह सेंगर

इस साल उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं सिर्फ 12 कार्य दिवसों में पूरी हो गई थी। देशभर में लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए यूपी बोर्ड रिजल्ट हर साल की तुलना में जल्दी जारी कर दिया गया है। इसके लिए यूपी बोर्ड ने शासन से अनुमति ली थी। यूपी बोर्ड परीक्षा 2024 में नकल को लेकर सख्ती बढ़ने की वजह से 3 लाख 24 हजार 08 परीक्षार्थियों ने एग्जाम छोड़ दिया था।

परीक्षा खत्म होने के 19 दिन के भीतर नतीजे घोषित कर दिए गए हैं, जो कि 101 साल में पहली बार हुआ है। 10वीं के 89.55 फीसदी और 12वीं के 82.60 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। जबकि पिछले वर्ष 2023 की हाईस्कूल परीक्षा में 89.78 फीसदी परीक्षार्थी पास हुए थे और 2023 की इंटरमीडिएट में 75.52 फ़ीसदी परीक्षार्थी पास हुए थे। वहीं 2022 की हाई स्कूल परीक्षा में 88.18 फ़ीसदी परीक्षार्थी पास हुए थे और 2022 की इंटरमीडिएट परीक्षा में 85.33 फ़ीसदी परीक्षार्थी पास हुए थे।

बता दें कि इस साल हाईस्कूल में 1 लाख 84 हजार 986 और इंटरमीडिएट में 1 लाख 39 हजार 022 को मिलाकर 3 लाख 24 हजार 08 परीक्षार्थियों ने छोड़ी थी परीक्षा। हाई स्कूल में 29 लाख 47 हजार 311 और इंटरमीडिएट में 25 लाख 77 हजार 997 को मिलाकर 55 लाख 25 हजार 308 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इस साल यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 22 फरवरी से 2 मार्च तक 12 कार्य दिवसों में आयोजित हुई थी। दो करोड़ 85 लाख कॉपियों का मूल्यांकन 16 मार्च से 30 मार्च के बीच कराया गया। यूपी बोर्ड के निदेशक डॉ महेन्द्र देव और यूपी बोर्ड के सचिव दिब्य कांत शुक्ल ने रिजल्ट घोषित किया। इस दौरान अपर सचिव प्रशासन विभा मिश्रा और अपर शिक्षा निदेशक सुरेंद्र कुमार तिवारी भी मौजूद रहे।

पिछले साल यूपी बोर्ड परीक्षा में किसने टॉप किया था?
शुभ छपरा ने 97.80% यानी 500 में से 489 अंक हासिल कर यूपी इंटर रिजल्ट 2023 में टॉप किया था। वहीं, सौरभ गंगवार और अनामिका ने 97.20% यानी 500 में से 486 अंक हासिल कर दूसरी रैंक हासिल की थी। यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं की टॉपर सीतापुर की प्रियांशी सोनी थीं। इन्होंने 600 में से 590 अंक हासिल किए थे। इनका प्रतिशत 98.33 रहा था। यूपी बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2023 में कानपुर देहात के कुशाग्र पांडे और अयोध्या की मिश्कात नूर 97.83 प्रतिशत के साथ दूसरे नंबर पर थे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Lionel Messi Birthday: 39 के हुए फुटबॉल के जादूगर मेसी, संघर्ष से लेकर विश्व विजय तक की कहानी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: फुटबॉल इतिहास के महानतम खिलाड़ी...

Rani Durgavati: सीएम योगी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने रानी दुर्गावती को किया नमन, दी श्रद्धांजलि

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोंडवाना साम्राज्य की महान वीरांगना...

Weather Update: भीषण गर्मी से राहत, दिल्ली-एनसीआर में बादल, बारिश और तेज हवाओं के आसार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के...

Share Market: ग्लोबल संकेतों के बीच शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, सेंसेक्स हल्की बढ़त में

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मिलेजुले वैश्विक संकेतों के बीच...

Anushka Sen: अनुष्का सेन ने रचा इतिहास, कोरियन फिल्म में लीड रोल निभाने वाली पहली भारतीय बनीं

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img