Wednesday, May 13, 2026
- Advertisement -

चुनाव बाद शुरू होगी सिटी स्टेशन के कायाकल्य योजना शुरू

  • एयरपोर्ट की तर्ज पर जगमगाएगा स्टेशन, मिलेंगी तमाम सुविधाएं

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: करीब 100 वर्ष पुराने सिटी रेलवे स्टेशन के कायाकल्य की योजना पर चुनाव बाद कार्य शुरू हो जाएगा। इस योजना में जहां सिटी स्टेशन की बिल्डिंग एयरपोर्ट की तर्ज पर बनाई जाएगी। वहीं, इस पर एयरपोर्ट पर मिलने वाले तमाम सुविधाएं भी दी जाएंगी। इस योजना पर 252 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। स्टेशन पर जहां मेरठ की महाभारत की स्मृतियों की झलक देखने को मिलेगी। वहां 1857 की क्रांति की भी स्मृतियों से यात्रियों को रू-ब-रू किया जाएगा।

क्रांतिधरा पर अंग्रेजों ने 1915 में सिटी रेलवे स्टेशन की स्थापना की थी। इस स्टेशन से जहां पांच ट्रेनें बनकर चलती हैं, वहीं करीब 30 एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें रोजाना यहां से गुजरती है। इस स्टेशन के कुछ भाग पर दो बार भवन का पुनर्निर्माण किया गया, लेकिन अब भी भवन का एक भाग 100 वर्ष से अधिक पुराना है। इस स्टेशन पर चार प्लेटफार्म हैं। चार मेन लाइनों के अलावा दो वाशिंग लाइन और तीन लूप लाइने हैं। उक्त स्टेशन सुविधाओं का मोहताज है। स्टेशन पर एक मात्र रेस्टोरेंट, तीन रिजर्वेशन काउंटर और तीन अनारक्षित टिकट काउंटर हैं।

स्टेशन पर एक मात्र फीट ओवरब्रिज है, एक अप और एक डाउन का एस्केलेटर और दो लिफ्ट हैं। स्टेशन पर एक मात्र पार्किंग है जो बहेद छोटी है। इसके अलावा एक मात्र काउंटर है, जिस पर एक स्टेशन लकड़ी का सामान उपलब्ध है। यदि किसी को किसी जरूरी सामान की जरूरत होती है, वह स्टेशन पर नहीं मिल पाता। उक्त स्टेशन के कायाकल्य के लिए सांसद राजेन्द्र अग्रवाल व राज्यसभा सांसद डा. लक्ष्मीकांत वाजपेई से रेलवे के अधिकारियों के साथ-साथ रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से आग्रह किया था।

रेलमंत्री इस स्टेशन के कायाकल्य योजना बनाने के आदेश रेलवे के अधिकारियों को दिए थे। इसके बाद 252 करोड़ रुपये की योजना तैयार की। इसे बजट में शामिल किया गया। इस योजना का वर्च्युअल उद्घाटन 22 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था। इस योजना के तहत जहां उक्त स्टेशन की बिल्डिंग को तोड़कर एयरपोर्ट जैसा सुंदर बनाया जाएगा, वहीं इस पर एयरपोर्ट जैसी तमाम सुविधाएं भी दी जाएंगी।

स्टेशन पर ये मिलेंगी सुविधाएं

  • स्टेशन का भवन एयरपोर्ट जैसा सुंदर और चमचमाता हुआ बनाया जाएगा।
  • स्टेशन पर शॉपिंग मॉल बनेगा, जिसमें विभिन्न ब्रांडेड कपड़ों, जूते, आर्टिफिशल ज्वेलरी और अन्य जरूरी सामान के शोरूम खुलेंगे।
  • स्टेशन पर अनेक रेस्टोरेंट, कैफे, टी शॉप आदि खाद्य वस्तुओं और पेय पदार्थांे के स्टॉल भी बनाए जाएंगे।
  • स्टेशन पर पुरानी पार्किंग को नए सिरे से पुन: विकसित किया जाएगा। इसके अलावा एक और पार्किंग की जाएगी। स्टेशन पर एक और अन्य मेन गेट बनाया जाएगा।
  • स्टेशन पर एक और बड़े फुट ओवरब्रिज का निर्माण किया जाएगा।
  • एक और एस्केलेटर तथा एक और लिफ्ट स्थापित जाएगी।
  • स्टेशन की एंट्री पर लैंडस्केप बनाई जाएगी और हरियाली के लिए सैकड़ों पौधे लगाए जाएंगे।
  • स्टेशन के दूसरे छोर पर भी अनारक्षित टिकट काउंटर बनाया जाएगा।
  • स्टेशन पर बैंक का एटीएम और वाटर एटीएम लगाएं जाएंगे।
spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

पसीने की तकलीफों से बचाव के उपाय

अम्बिका यदि आप पसीने की बदबू से परेशान हैं तो...

गॉल ब्लैडर पथरी के विविध रूप

पित्त की थैली को अंग्रेजी में गॉल-ब्लैडर कहते हैं।...

आपके टूथपेस्ट में क्या है?

एपी भारती टूथपेस्ट के क्षेत्र में उत्पादक कंपनियां एक से...

वर्क फॉर होम की वापसी

आसन्न उर्जा संकट ने अंतत; बड़ा कमाल किया। सरकार...

आम आदमी की परीक्षा का काल

प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों से तेल की खपत कम करने...
spot_imgspot_img