Tuesday, June 16, 2026
- Advertisement -

मुफलिसी से तंग आकर दंपति ने खाया जहर

  • सात साल पहले की थी लव मैरिज, घर में दो मासूम बच्चे

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: गरीब और मुफलिसी से तंग आकर एक दंपति ने जहर खाकर जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। गनीमत यह रही है कि उनके कुछ करीबियों को पता आनन-फानन में ले जाकर अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार देहलीगेट थाना के मोहल्ला ब्रुश में शाहरुख पत्नी शीबा के साथ रहते हैं। परिवार में शाहरुख व शीबा के अलावा दो छोटे बच्चे शारिक 5 साल और हबीबा 3 साल भी हैं। शाहरुख व शीबा ने सात साल पहले लव मैरिज की बतायी जाती है। जानकारी मिली है कि इन दिनों शाहरुख के पास परिवार का गुजारा करने के लिए कोई काम धंधा नहीं था।

काम धंधा जमाने व काम पाने के लिए वह काफी जद्दोजहद भी कर रहा था, लेकिन बात नहीं बन पा रही थी। बताया जाता है कि इसके चलते सोमवार की रात को शाहरुख व शीबा ने जहर खा लिया। उनकी हालत बिगड़ने लगी। बच्चों ने करीबियों को यह खबर दी। ये भी पता चला है कि जहर खाने के बाद उन्होंने ही खुद किसी करीबी को बच्चों का ध्यान रखने की बात कहते हुए यह खबर दे दी थी। लोग तुरंत दोनों को उठाकर अस्पताल ले गए। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। देहलीगेट पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

गृह-क्लेश में युवक ने लगाई फांसी

किठौर: थाना क्षेत्र के हसनपुरकलां में गृह-क्लेश के चलते एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किठौर के हसनपुरकलां में कमरपाल कश्यप का परिवार रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि कमरपाल करीब 15 वर्ष पूर्व पूर्वी उत्तर प्रदेश से यहां आकर बसा था। उसके तीन बेटे थे। जिनमें एक बेटे की करीब 10 वर्ष पहले मौत हो गई थी। दो बेटों में अर्जुन बड़ा था। कमरपाल ने 12 वर्ष पूर्व उसकी शादी कर दी थी, लेकिन पहली पत्नी से अर्जुन का विवाद हो गया। जिसके बाद उसने अर्जुन व उसके परिवार पर मुकदमा कर दिया था।

उक्त मुकदमें में अर्जुन और उसके पिता जेल भी गए। बताया कि छह वर्ष पूर्व कमरपाल की सड़क हादसे में मौत हो गई। तत्पश्चात अर्जुन ने दूसरी शादी कर ली। बताया गया कि इस पत्नी से भी अर्जुन अक्सर झगड़ता रहता था। सोमवार सुबह पत्नी से विवाद के चलते अर्जुन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इंस्पेक्टर सुनील सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि अर्जुन दंपति में क्लेश के चलते अर्जुन का छोटा भाई उनसे अलग और मां अर्जुन के साथ रहती थी। अर्जुन की अचानक मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

04 24

वो पत्नी को छीन लाया मौत के मुंह से

परतापुर: कहानी थोड़ी फिल्मी है, लेकिन है सत्य घटना पर आधारित। किसी मुंबइया फिल्म के हीरो की तरह परतापुर के वाटर पार्क रेलवे ट्रैक पर सोमवार को हुई एक घटना से सभी की सांसें थम गयीं। जितने भी देखा सोच लिया था कि दोनों खत्म हो गए होंगे, लेकिन जिंदगी छीनने वाला से जिंदगी बचाने वाला बड़ा होता है। यहां जिंदगी कोई छीन नहीं रहा था बल्कि एक महिला खुद जान देने पर अमादा थी।

दरअसल, वो झगड़ा कर यहां वाटर पार्क के रेलवे ट्रैक पर आकर बैठ गयी थी। उसके हावभाव देखकर लोगों को कुछ शक हुआ। कुछ ने उसको टोक भी दिया कि क्या बात है, ऐसे यहां क्यों बैठी हो। दरअसल, महिला की हालत अस्त-व्यस्त थी। उसने खुद को संयत करते कहा कि कुछ नहीं वह अपने पति का यहां इंतजार कर रही है, वो आने वाले हैं। इसी बीच वहां धड़धड़ाती हुई ट्रेन टैÑक पर आ गयी। इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते यह महिला ट्रेन के आगे कूद गयी, लेकिन अगला पल और भी ज्यादा हैरान करने वाला था। महिला के पीछे हवा में एक और युवक कूदा और उसने ट्रैक से महिला को दूसरी ओर खींच लिया।

पलक झपकने से पहले टैÑक से ट्रेन धड़धड़ाती हुई गुजर गयी। यह नजारा जिसने भी देखा उसकी चीख निकले गयीं। लोगों ने कानों को हाथ लगा लिया। उनका दिल घबरा गया। उन्होंने सोचा कि दोनों ही कट गए होंगे। चंद पलों में ट्रेन ट्रैक से पास हो गयी, लेकिन अगला नजारा सकून देने वाला था। महिला व उसका पति दोनों सुरक्षित थे। पति ने हाथ थामा और जब तक लोग उनकी ओर बढ़कर कुछ पूछताछ करते, वहां से चला गया। पता चला कि शताब्दीनगर सेक्टर-4सी निवासी महिला का रात में पति संजय से विवाद हुआ था। जिसके चलते वह सुबह को घर से पैदल ही निकल गयी थी।

ईयर फोन ने ली जान, ट्रेन से कटकर मौत

परतापुर: युवाओं में ईयर फोन लगाकर घूमने का शौक किस तरह उनकी जान पर भारी पड़ रहा है। ईयर फोन लगाकर रेलवे ट्रैक पर घूमना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। तेज रफ्तार से आ रही ट्रेन की आवाज युवक को सुनाई नहीं दी और ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। वाटर पार्क के पीछे रेलवे ट्रेक पर एक युवक की एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक ने कान में ईयर फोन लगा रखा था। रेलवे पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास में जुटी है। सोमवार सुबह एक युवक परतापुर फ्लाईओवर स्थित रेलवे लाइन पर कान में ईयर फोन लगाकर जा रहा था। पुलिस का कहना है कि ईयर फोन के कारण युवक को ट्रेन की आवाज नहीं आई। जिससे वह ट्रेन की चपेट में आ गया। सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार युवक की उम्र लगभग 35 वर्ष है।

रिश्तेदारी से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

परीक्षितगढ़: क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदारी में आए मां-पुत्र बाइक सवार की परीक्षितगढ़-खजूरी मार्ग स्थित डेयरी के समीप बाइक से आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। मोनी (22) पुत्र सतेंद्र गिरि निवासी गढ़ भवीभा थाना कांधला जिला मुजफ्फरनगर हाल निवासी लोनी जिला गाजियाबाद बाइक पर मां आशा के साथ थाना क्षेत्र के गांव खटकी में मामा कालीचरण गिरि के परिवार में हुई मौत में आए हुए थे। सोमवार देर शाम बाइक से मां-पुत्र घर लौट रहे थे। इस दौरान जैसे ही बाइक सवार परीक्षितगढ़-खजूरी डेयरी के समीप पहुंचे तो तभी सामने से आ रहे बाइक सवार ने उनकी बाइक में सामने से जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से मौके पर ही बाइक चला रहे मोनी की मौत हो गई और हादसे में बाइक भी पूरी तरह से क्षतिगस्त हो गई। मोनी की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। जबकि घायल मां को उपचार के लिए मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक के मामा के पुत्र लाखन गिरि पुत्र कालीचरण गिरि ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है। मोनी मजदूर और अविवाहित था। वह तीन भाई-बहन में दूसरे नंबर का था। उसकी मौत से मां आशा व पिता के अलावा अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Gold-Silver: लगातार तेजी पर ब्रेक, सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: लगातार दो सत्रों की तेजी...

UP News: गाजियाबाद के गोविंदपुरम स्थित बाबा मार्केट में लगी आग, घंटों बाद पाया काबू

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के...

Share Market: मजबूत शुरुआत के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में शानदार उछाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार के...
spot_imgspot_img