Friday, June 26, 2026
- Advertisement -

ठंडा पानी बांट रहा गला, छाती और पेट के रोग

  • भीषण गर्मी में गले व छाती के रोगियों में जबरदस्त वृद्धि
  • जिला अस्पताल लेकर प्राइवेट चिकित्सकों के लग रही भीड़

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: पारा 40 डिग्री के आसपास, गर्म हवा का चलना। ऐसे में हर शख्स के लबों पर पपड़ी का जमना और गले का खुशक होना व प्यास की तलब लाजिमी है। लोग तुरंत धूप के बीच से आकर ठंडा पानी पीकर प्यास बुझाते हैं, लेकिन यह ठंडा पानी, गला, छाती व पेट के रोग बांट रहा है। गले में इंफेक्शन, एलर्जी, सिरदर्द, नजला जुखाम के साथ- साथ लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। जिला अस्पताल में उक्त रोगों के मरीजों की लाइनें लग रही हैं, वहीं प्राइवेट चिकित्सकों के पास भी मरीजों की भीड़ उमड़ रही हैं।

आजकल पारा 40 डिग्री के आसपास चल रहा है। हवा भी गर्म थपेड़ों से लोगों के शरीर को झुलसा रही है। भीषण गर्मी में लोग चिलचिलाती धूप के बीच आकर ठंडा पानी पी रहे हैं। कुछ लोग को बेहद चिल्ड पानी पीते हैं। ऐसे लोग बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। आजकल ठंडा पानी पीने से लोग खासी, नजला, जुखाम, सिरदर्द, एसिडिटी, गले में इन्फेक्शन, एलर्जी और छाती पर बलगम जमने के रोग से ग्रसित हो रहे हैं। कुछ मरीजों के सांस की नलियों में सूजन आ रही है, जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत होती है और मरीज बेचैन रहर्ते हैं।

जिला अस्पताल में गुरुवार को करीब 1660 मरीजों ने ओपीडी में उपचार कराया। इनमें सैकड़ों सिरदर्द, खांसी, नजला, जुखाम, वायरल, गले मे इन्फेक्शन, एलर्जी और चेस्ट इन्फेक्शन और सांस की नाली में सूजन आदि के मरीज आए। चिकित्सकों द्वारा मरीजों से की गई पूछताछ में पता चला कि उन्होंने चिलचिलाती धूप में बाहर से आकर ठंडा पानी पीया। जिला अस्पताल के जनरल फिजीशियन से लेकर नाक कान व गला रोग विशेषज्ञ, जनरल फिजीशियन, छाती रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ के कक्ष में मरीजों की लाइनें देखी गर्इं। अस्पताल की ओपीडी बिल्डिंग दोपहर दो बजे तक मरीजों से खचाखच भरी रही। मरीजों को जहां डाक्टर को दिखाने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा, दवा लेने के लिए लंबी-लंबी लाइनों में लगना पड़ा।

16 8

दवा वितरण काउंटर पर पूरे दिन भीड़ देखी गई। उधर प्राइवेट चिकित्सकों में कंसलटेंट फिजीशियन, ईएनटी, चेस्ट स्पेशलिस्ट और चाइल्ड स्पेशलिस्ट की क्लीनिक पर सुबह से लेकर रात तक मरीजों की भीड़ रही। हजारों मरीज प्राइवेट चिकित्सकों से इलाज कर रहे हैं। जिला अस्पताल की प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. सुदेश कुमार का कहना है कि आजकल भीषण गर्मी हो रही है, ऐसे में ठंडा पानी पीने से खांसी, नजला जुखाम, गले और छाती के रोगों से लोग ग्रसित हो रहे हैं। अस्पताल में मरीजों की दिनभर भीड़ रही। सभी मरीजों को अस्पताल से ही दवाइयां दी गर्इं।

ठंडा पानी न पीएं: डा. अंकुर

वरिष्ठ ईएनटी रोग विशेषज्ञ डा. अंकुर गुप्ता का कहते हैं कि भीषण गर्मी में लोग चिलचिलाती धूप में चलकर ठंडा पानी पी रहे हैं, जिस कारण गले में इन्फेक्शन या एलर्जी हो रही है। खांसी, गले में खराश और गले में टाउंसिल के मरीज भी बढ़ रहे हैं। इसके अलावा कुछ मरीजों की सांस की नलियों में सूजन आ रही है। इसकी एक वजह एसी की हवा से एकदम तेज धूप में आना या तेज धूप से एकदम एसी की हवा वाली जगह में जाना है। उन्होंने लोगों से ठंडा पानी न पीने। तेज धूप में बाहर से आने पर 10-15 मिनट रुककर सादा, घडृे का पानी पीना चाहिए।

ठंडी कोई चीज न खाएं: डा. बंसल

वरिष्ठ फिजीशियन डा. एमके बंसल कहना है कि आजकल भीषण गर्मी हो रही है। ऐसे में ठंडा पानी पीने या ठंडी चीजें खाते हैं, जिससे लोग सिरदर्द, वायरल, गले की एलर्जी आदि का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने लोगों को तेज धूप में घर से बाहर न निकलने और धूप के दौरान बाहर से आकर ठंडा पानी या अन्य ठंडी खाद्य वस्तुओं का सेवन न करने की अपील की।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

RBI Grade B Result 2026: प्रीलिम्स रिजल्ट जारी, Phase-II के लिए उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Bahubali 3: ‘बाहुबली 3’ को लेकर बढ़ी हलचल, प्रभास के एक इशारे ने फैंस की बढ़ा दी एक्साइटमेंट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img