Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई डीसीएम,तीन लोगों की मौत, 33 से अधिक घायल

जनवाणी ब्यूरो |

यूपी: आज शुक्रवार को पीलीभीत में भीषण हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि, मुरादाबार से डीसीएम में लखीमपुरी खीरी जा रहे मजदूर की तड़के सड़क हादसे से मौत हो गई। कहा जा रहा है कि, असम हाईवे पर गांव बिजनौर के पास डीसीएम चालक को झपकी आ गई। जिससे डीसीएम अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत और 33 से अधिक घायल हो गए हैं।

वहीं, जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को डीसीएम से बाहर निकाला और जिला अस्पताल भिजवाया। डीसीएम में बुरी तरह से फंसे चालक को पौन घंटे बाद बमुश्किल बाहर निकाला जा सका। गंभीर हालत में उसे भी जिला अस्पताल भेजा गया। हादसे के बाद हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लाइन लग गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को हटवाया। जब यातायात सुचारू हो सका।

बताया जा रहा है कि डीसीएम में करीब 50 लोग सवार थे। ये सभी मुरादाबाद से लखीमपुर खीरी जा रहे थे। ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते थे। घायलों में कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मृतकों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

आप बुरी लतों के शिकार तो नहीं

भाषणा बांसल अधिकांश लोग चाय, कॉफी का सेवन करते हैं...

संभव है स्तन कैंसर से बचाव

रूबी महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के बाद स्तन...

दौलत और शोहरत मिली है बहुत

जंगल की आग लहू के फूल बहुत खिल चुके!...

डिजिटल जनगणना की ऐतिहासिक शुरुआत

भारत जैसे विशाल और विविधताओं से भरे देश में...

एक राजनीतिक बहस का अंत

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में साफ कर दिया...
spot_imgspot_img