Sunday, May 17, 2026
- Advertisement -

सरकारी जमीन पर दबंगों ने किया कब्जा

  • पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्य रुकवाया
  • ग्रामीणों ने दबंग व्यक्ति पर जमीन कब्जाने का लगाया आरोप
  • ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग को लिखित में दिया शिकायती पत्र

जनवाणी संवाददाता |

बहसूमा: क्षेत्र में सरकारी जमीन भू-माफियाओं के निशाने पर है। क्षेत्र की ग्राम पंचायत तजपुरा के जंगल में स्थित सरकारी जमीन पर भी अवैध कब्जा किया जा रहा है। दबंग व्यक्ति ने शुक्रवार की देर रात्रि में ट्रैक्टर-ट्रॉली चलाकर सरकारी जमीन में मिट्टी डालकर अपने खेत में मिला ली, जैसे ही इसकी सूचना ग्रामीणों को लगी तो जमीन पर अवैध कब्जा करने की सूचना पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने चल रहे कार्य को रुकवाया और दबंग को सख्त हिदायत दी।

क्षेत्र के गांव तजपुरा के जंगल में स्थित लगभग 4000 गज जमीन है, जिसका खसरा संख्या 370 है, जो सरकारी संपत्ति है, कई वर्षों से खाली पड़ी हुई है। शुक्रवार देर रात दबंग व्यक्ति द्वारा ट्रैक्टर-ट्रॉली में मिट्टी भरकर अपने खेत के बराबर में पड़ी सरकारी संपत्ति में डालकर अपने खेत में मिला ली। जैसे ही इसकी सूचना ग्राम वासियों को मिली तो सभी ग्रामीण इकट्ठे होकर मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जमीन पर कब्जा कर रहे व्यक्ति को जमकर फटकार लगाई और कार्य को रुकवाया।

21 4

वहीं, ग्रामीणों ने इसकी शिकायत सिंचाई विभाग में भी प्रार्थना पत्र देकर की है। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि तजपुरा के जंगल में ग्राम सभा व सिंचाई विभाग की लगभग 4000 गज जमीन खाली पड़ी हुई है। पुलिस ने मौके पर जाकर कार्य को रुकवा दिया है। ग्राम प्रधान प्रवीण नागर ने बताया कि गांव के समीप नाले पर ग्राम पंचायत तजपुरा व सिंचाई विभाग की जमीन कई वर्षों से खाली पड़ी हुई है। शुक्रवार को दबंग व्यक्ति ने जमीन पर ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर मिट्टी डालकर अपने खेत में मिलने की कोशिश करने लगा

सूचना पर कार्य रुकवाया। सिंचाई विभाग से शिकायत की गयी है। एसडीओ सिंचाई विभाग मनोज कुमार ने बताया कि ग्राम ताजपुरा के जंगल में सिंचाई विभाग की जमीन स्थित है जिस पर कुछ दबंग व्यक्ति द्वारा कब्जा करने की कोशिश की गई है। मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

होम डिलीवरी से वेंडरों ने किये हाथ खड़े

सरूरपुर: होम डिलीवरी के नाम पर गैस एजेंसी संचालकों के वेंडर द्वारा उपभोक्ताओं से डिलीवरी चार्ज के रूप में की जा रही लूट की खबर जैसे ही शनिवार को जनवाणी में प्रमुखता से छपी तो गैस एजेंसी संचालकों में हड़कंप मच गया और वेंडर में खलबली मची रही। जनवाणी की खबर दिनभर सोशल मीडिया और फेसबुक पर भी खबर जमकर वायरल होती रही। वेंडर द्वारा होम डिलीवरी के नाम पर चार्ज किया जा रहे 30 से 60 रुपये के रूप में उपभोक्ताओं से की जा रही लूट की खबर जनवाणी में छपी तो वेंडर होने गैस एजेंसी संचालकों द्वारा डिलीवरी चार्ज नहीं दिए जाने को लेकर हड़ताल कर दी। क्षेत्र की कई एजेंसी के वेंडर ने फिलहाल एजेंसी मालिक से डिलीवरी चार्ज की मांग करते हुए हड़ताल कर दी है तथा शनिवार को सिलेंडरों की आपूर्ति भी ठप रखी।

सप्लाई से हाथ खड़े करते हुए गैस एजेंसी संचालकों से डिलीवरी चार्ज के 19 रुपये 50 पैसे की मांग की है। गैस एजेंसी संचालकों के सामने डिलीवरी को लेकर संकट खड़ा हो गया है। आपूर्ति विभाग सहित प्रशासन के अधिकारियों के भी खबर से प्रकाशित होने पर कान खड़े हो गए हैं। इसे लेकर अधिकारियों में भी हलचल मची रही। आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने कहा कि उपभोक्ता इस संबंध में गैस एजेंसी संचालकों की शिकायत करें तुरंत एक्शन लिया जाएगा। वहीं दूसरी ओर अधिकारों के प्रति जागरूक करती खबर को लेकर जनवाणी को लोगों ने काफी पसंद किया और खबर की सराहना भी की और जनवाणी का इसके लिए आभार भी जताया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

IPL 2026: टॉस जीतकर PBKS ने चुनी गेंदबाजी, RCB को लगा बड़ा झटका

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के 61वें मुकाबले...

Delhi News: महिलाओं के सपनों को उड़ान, दिल्ली सरकार देगी 10 करोड़ तक का बिना गिरवी लोन

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि...

Saharanpur News: आईएमए की बैठक में दिल की बीमारियों के आधुनिक इलाज और साइबर अपराध पर मंथन

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: अंबाला रोड स्थित एक होटल के...

Saharanpur News: महेशपुर के जंगल में छह नलकूपों से विद्युत उपकरण चोरी, किसानों में रोष

जनवाणी संवाददाता । बड़गांव: थाना क्षेत्र के गांव महेशपुर के...
spot_imgspot_img