Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

गर्मी में ट्रेनों के लेट होने से यात्री हलकान

  • पंजाब के शंभू स्टेशन पर चल रहे किसानों के धरने के कारण जहां दो एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: आजकल भीषण गर्मी हो रही है। ऐसे में कुछ ट्रेनों का संचालन लेट होने से यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पंजाब के शंभू स्टेशन पर चल रहे किसानों के धरने के कारण जहां दो एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द हैं, वहीं अन्य ट्रेनों को दूसरे ट्रैक पर डायवर्ट करने से वे घंटों लेट चल रही हैं, जिसको लेकर यात्री खासे परेशान हैं, इसके अलावा अन्य ट्रैक की अनेक ट्रेनों के लेट संचालित होने से यात्री भीषण गर्मी में स्टेशन पर घंटों इंतजार कर रहे हैं।

पंजाब में किसानों द्वारा शंभू रेलवे स्टेशन पर बेमियादी धरना देने से जैसलमेर से मेरठ होेकर कटरा जम्मू जाने वाली शालीमार एक्सप्रेस पिछले एक माह से रद्द है। जालंधर सिटी से मेरठ से होकर नई दिल्ली जाने वाली सुपर एक्सप्रेस भी रद्द चल रही है। इसके अलावा अमृतसर से वाया मेरठ विलासपुर जाने वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस और मुम्बई से अमृतसर वाया मेरठ संचालित होने वाली फ्रंटीयर मेल को अंबाला कैंट से डायवर्ट करके वाया सेनवाल संचालित करने से उक्त ट्रेनें रोजाना पांच से आठ घंटा विलंब से चल रही हैं।

इन ट्रेनों से सफर करने वालों को मेरठ सिटी व कैंट स्टेशन पर घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। इसके अलावा पुरी से हरिद्वार जाने वाली उत्कल कलिंगा एक्सप्रेस आज पांच घंटा लेट मेरठ आई। हरिद्वार से पुरी जाने वाली उत्कल कलिंगा एक्सप्रेस दो घंटा लेट आई। खुर्जा से मेरठ आने वाली खुर्जा पैसेंजर दो घंटा लेट आने से यात्री परेशान नजर आए। भीषण गर्मी में स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार करना यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बना है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img