Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

कोहली एकदिवसीय में इस दशक के सबसे प्रभावशाली भारतीय खिलाड़ी, पूर्व दिग्गज बल्लेबाज गावस्कर ने भारतीय कप्तान की तारीफ की 

  • कोहली एकदिवसीय में इस दशक के सबसे प्रभावशाली भारतीय खिलाड़ी 
  • पूर्व दिग्गज बल्लेबाज गावस्कर ने भारतीय कप्तान की तारीफ की 
मुंबई, भाषा: पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने कहा कि मैच जिताऊ प्रदर्शन के मामले में कप्तान विराट कोहली पिछले 10 वर्षों में भारत के सबसे प्रभावशाली खिलाड़ी रहे हैं। भारत के लिए 2008 में पदार्पण करने वाले कोहली पिछले एक दशक में सभी प्रारूपों में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बन कर उभरे है। उन्होंने हाल में महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकार को पीछे छोड़ते हुए एकदिवसीय में सबसे तेजी से 12,000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया।
 गावस्कर ने ‘स्टार स्पोर्ट्स’ के कार्यक्रम ‘क्रिकेट कनेक्टेड’ में कहा कि मुझे लगता है कि अगर आप व्यक्तिगत प्रदर्शन को देखते है तो निश्चित रूप से वह विराट कोहली होंगे। रनों का पीछा करते हुए उनके प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम ने बहुत सारे मैच जीते है। गावस्कर ने कहा कि मैं सिर्फ रन और विकटों की संख्या की जगह खिलाड़ी के प्रभाव को देखता हूं और इस मामले में आपको मानना होगा कि यह दशक विराट कोहली का है। भारतीय टीम के द्वारा जीते गए मैचों पर उनका प्रभाव बहुत ज्यादा रहा है। गावस्कर के विचार से हालांकि आॅस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन इत्तेफाक नहीं रखते, जिनका मानना है कि महेंद्र सिंह धौनी इस दशक के सबसे अधिक प्रभाव वाले भारतीय खिलाड़ी है। धौनी ने इस साल अगस्त में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था। हेडन ने कहा कि यह काफी महत्वपूर्ण और अहम है कि धौनी ने विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता। मेरे लिए विश्व कप का खिताब मील के पत्थर की तरह है। उन्होंने कहा कि जब बात विश्व कप की आती है तो आपको अच्छा कप्तान के साथ मध्यक्रम में शांत और दमदार खिलाड़ी भी चाहिए जो खूबी उनमें थी।
spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Crude Oil: पश्चिम एशिया संकट से कच्चे तेल की कीमतों में 41% उछाल, वैश्विक बाजार में बढ़ा दबाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल...

BCCI Awards: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना चमके, BCCI नमन अवॉर्ड 2026 में जीते बड़े पुरस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी रद्द, गृह मंत्रालय ने दी स्वतंत्रता की जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जलवायु...
spot_imgspot_img