Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

एसी कमरे और गाड़ी छोड़कर पैदल घूमेंगे अफसर

  • एमडी की 24 घंटे मोबाइल आन रखने की हिदायत
  • पुराने शहर में बत्ती गुल होने पर अफसरों को एमडी ने किया तलब

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: जानलेवा गर्मी और बिजली को लेकर मची मारामारी के चलते पीवीवीएनएल एमडी ने अफसरों को एसी कमरे व गाड़ी छोड़कर बिजली के बडेÞ अफसर अपने-अपने इलाकों में पैदल घूमेंगे। ट्रांसफार्मर व तारों की जांच करेंगे, जहां खामी मिलेगी वहां खुद मौके पर रहकर उसको दूर कराएंगे। इसके अलावा एमडी के यह भी हिदायत है कि 24 घंटे मोबाइल आॅन रखेंगे। वहीं, दूसरी ओर बीते मंगलवार को शहर के एक बडेÞ इलाके की बत्ती गुल होने पर तमाम अफसरों को एमडी ने आज तलब कर लिया गया।

एमडी ईशा दुहन की अध्यक्षता में डिस्कॉम मुख्यालय ऊर्जा भवन विक्टोरिया पार्क पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से विद्युत आपूर्ति के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक में विद्युत सप्लाई की समीक्षा की गयी। एमडी ने समस्त 14 जनपदों के अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निर्वाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा है कि अधिकारी फील्ड में निकले भ्रमणशील रहें एवं फूट पेट्रोलिंग करें और जहां-जहां ओवरलोडिंग, ट्रिपिग, लो वोल्टेज की समस्या है, समस्याओं का आकंलन कर, समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें।

दिन की शुरुआत अपडेट से

एमडी ने अधिशासी अभियन्ताओं को निर्देश दिये हैं कि प्रात: अपने क्षेत्र के समस्त बिजलीघरों पर फोन कर, विद्युत व्यवधान की जानकरी लें, अधिकारी सुनिश्चित करें कि जनपदवार स्थापित कंट्रोल रूम कार्यरत रहें उपभोक्ताओं का फोन अवश्य उठायें और शिकायत दर्ज कर, शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित करें। समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी 24 घंटे मोबाइल फोन आॅन रखें उपभोक्ताओं के फोन उठाकर उनकी विद्युत संबंधी समस्याओं तय वक्त में निपटाएं।। प्रबन्ध निदेशक ने निर्देश दिये कि ट्यूटर पर भी प्राप्त होने वाली समस्याओं का प्राथमिकता पर समाधान किया जाना सुनिश्चित किया जाये।

शहर में लाइट गुल होने पर जवाब तलब

एमडी ने ब्रहमपुरी सुनारों की धर्मशाला, सुभाष नगर, शास्त्रीनगर, सिविल लाइन आदि क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित होने के संबंध में, अधिकारियों से जवाब-तलब किया। इस संबंध में धीरज सिन्हा मुख्य अभियन्ता ने बताया कि ब्रहमपुरी सुनारों की धर्मशाला में क्षतिग्रस्त एवीसी केबल बदल कर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गयी है। गंगानगर एवं सुभाष नगर में बिजली बाधित होने के संबंध में उनके द्वारा अवगत कराया गया है

कि 250 केवीए ट्रांसफार्मर की एबी कडक्टर क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण सप्लाई बाधित रही, लाइन स्टाफ द्वारा देर रात्रि तक कड़ी मेहनत कर, क्षतिग्रस्त केबल को बदलकर, विद्युत आपूर्ति सुचारू कर दी गयी है। एमडी अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि उपभोक्ताओं को सुचारू रूप से निर्वाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाये, विद्युत व्यवधान अटेंड करने पर किसी भी लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

IGI: दिल्ली एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की आपात लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय...

Noida Airport: पीएम मोदी ने किया नोएडा एयरपोर्ट का उद्घाटन, उड्डयन क्षेत्र में नया अध्याय शुरू

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज...

IPL 2026: धोनी की चोट ने CSK को दिया बड़ा झटका, जानें कितने मैच मिस करेंगे?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आईपीएल 2026 शुरू होने से...
spot_imgspot_img