Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

हाइवे, कस्बे और गांवों तक तीसरी आंख का पहरा

  • दौराला थाने में बनाया जा रहा कंट्रोल रूम, सभी जगहों पर रहेगी नजर

जनवाणी संवाददाता |

दौराला: थाना दौराला क्षेत्र में हाइवे, चौराहो और गांव में मनचलों, शरारती तत्वों व हाइवे पर होने वाली दुर्घटनाओं पर पुलिस की हर वक्त नजर रहेगी। दरअसल, हाइवे से लेकर कस्बे व गांवों व नगर में सीसीटीवी कैमरे लगवाए जा रहे है और इसका कंट्रोल रूम दौराला थाने में बनाया जायेगा। इसकी मॉनिटरिंग खुद दौराला थाना प्रभारी करेंगे। इंस्पेक्टर दौराला उत्तम सिंह राठौर ने बताया कि दिल्ली-दून हाइवे, सर्विस रोड, संपर्क मार्गों, बाजार, कस्बा और गांवों के मुख्य मार्गों पर शासन और जनसहयोग से सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं, जिनका कंट्रोल रूम थाना परिसर में बनकर तैयार तैयार हो चुका है। कंट्रोल रूम पर तैनात सिपाही इन कैमरों पर हर समय निगाह रखेंगे।

07

कंट्रोल में किसी भी जगह पर किसी भी प्रकार की गतिविधि होने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। कंट्रोल रूम की मदद से लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने में मदद के साथ ही हाइवे, चौराहों, संपर्क मार्गों, कस्बे और गांव में मनचलों, शरारती तत्वों और अपराधियों पर हर समय निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि हाइवे पर मुजफ्फरनगर बॉर्डर, नंगली तिरहा, दौराला चौराहा, सर्विस रोड, दौराला बाजार, दौराला-सरधना और दौराला-मसूरी मार्ग, कस्बा दौराला और मछरी, कैली, मटौर, सिवाया, भराला आदि गांवों के साथ ही अधिकांश गांवों में मुख्य जगहों पर कैमरे लगवा दिए गए है, जिनको कंट्रोल रूम से जोड़ने का कार्य चल रहा है। बस एलईडी लगनी बाकी है।

हादसों पर भी रहेगी नजर

हाइवे पर होने वाले हादसों में अधिकांश पीड़ित वाहन चालकों को न्याय नहीं मिल पाता था। अज्ञात वाहनों की जानकारी न मिलने के कारण हादसे का शिकार हुए घायल व मृतक के परिजनों को समय से न्याय नहीं मिल पाता था, लेकिन अब सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस आसानी से अज्ञात वाहनों की पहचान कर कार्रवाई कर सकेगी, जिससे जल्द ही पीड़ित के परिजनों को न्याय मिल सकेगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img