Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

शहर की सड़कों पर गर्मी का ‘कर्फ्यू’

  • पारा पहुंचा 43 डिग्री पर, दिनभर गर्म रहा मौसम, जून के पहले सप्ताह में हल्की बूंदाबांदी के आसार

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: वेस्ट यूपी में गर्मी का रौंद्र रूप बढ़ता ही जा रहा है। दशकों बाद गर्मी का ऐसा रूप देखने को मिल रहा है, जिससे मौसम गर्म हो रहा है। आगामी तीन दिन तक राहत के आसार है। तराई क्षेत्र में बारिश का असर ज्यादा हो सकता है। पिछले पांच दिन से गर्मी का स्तर इतना बढ़ गया है कि दिन में जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है। लगातार बढ़ते तापमान के बीच गर्मी में घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। शुक्रवार को सड़कों पर गर्मी का कर्फ्य दिखाई दिया।

मौसम गर्म बना हुआ था और दिन भर लोग परेशान दिखाई दिए। वेस्ट यूपी में गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 43.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 45 व न्यूनतम 32 दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आगामी दो तीन दिन तक राहत के आसार है। शुक्रवार को बागपत का एक्यूआई 187, गाजियाबाद का 167, मेरठ का 166, जयभीमनगर का 191, गंगानगर का 165, पल्लवपुरम का 141 दर्ज किया गया।

कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डा. यूपी शाही का कहना है कि एक से लेकर तीन जून तक वेस्ट यूपी में हल्की बारिश के आसार बने हुए हैं और गरज के साथ तेज हवा भी चलेगी। दो से तीन डिग्री तापमान कम होगा, लेकिन उमस बनी रहेगी। बारिश तराई क्षेत्रों में ज्यादा होने के आसार है।

08

गर्मी से आमजन परेशान

इस समय पड़ रही भयंकर गर्मी का असर बाजारों पर भी साफ दिखाई दे रहा है। गर्मी के तेवर तल्ख होने के साथ साथ अभी राहत नहीं मिल रही है। मौसम में बढ़ती उमस और गर्मी के बीच बाजारों में भी रौनक कम दिख रहे हैं और जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है। हालात ऐसे ही कि गर्मी के बीच आमजन ही नहीं पशु पक्षी भी परेशान हो रहे है। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है, वैसे ही गर्मी के तेवर और भी तल्ख होने के साथ-साथ आमजन भी परेशान है।

नौतपा के छठे दिन बेहोश हुआ बुजुर्ग

मवाना: रिकॉर्ड तोड़ गर्मी के चलते अलर्ट जारी किया हुआ है। शुक्रवार को थाने के समीप स्थित मेडिकल स्टोर के सामने बुजुर्ग गर्मी के कारण बेहोश होकर गिर गए, जिन्हें लोगों ने सीएचसी भर्ती कराया। गांव भगवानपुर निवासी लगभग 75 वर्षीय सतवीर चौधरी शुक्रवार को किसी कार्य से मवाना आए हुए थे। दोपहर बाद जैसे ही वे थाने के समीप मयंक मेडिकल स्टोर के सामने पहुंचे तो अचानक बेहोश होकर गिर गए।

स्टोर संचालक मयंक समेत अन्य लोगों ने बुजुर्ग को सीएचसी में भर्ती कराया। उपचार के उपरांत वह होश में आ गए। उन्होंने बताया कि प्रीत नगर कालोनी में भी उनका मकान है। होश में आने पर फोन से परिजनों को सूचना दी गई। परिजन सीएचसी पहुंचे और घर ले गए। सीएचसी के डा. अनिल शर्मा ने बताया कि गर्मी के कारण चक्कर आए हैं, सतवीर होश में हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img