Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

आईटीआई छात्र की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंका

  • गांव में किसी युवती से चल रहा था प्रेम प्रसंग, हत्या की आशंका

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: टीपीनगर थाना के रेलवे ट्रेक पर बहसूमा के बसी गांव निवासी आईटीआई की पढ़ाई कर रहे छात्र राहुल का नग्न शव मिला है। मृतक के परिजनों ने गांव की एक युवती के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि युवती के परिजनों ने गांव के बीच राहुल की हत्या कर देने का एलान किया था। उसके बाद बीते गुरुवार को परिजनों ने उसको टीपीनगर के चंद्रलोक कालोनी में रहने वाले अपने एक रिश्तेदार के यहां भेज दिया था। आज उसका शव रेलवे ट्रेक पर मिला है।

ये भी जानकारी मिली है कि राहुल के मोबाइल पर सुबह करीब 11 बजे एक कॉल आयी। कॉल आने के बाद वह घर से थोड़ी देर में लौटकर आने की बात कह कर निकल गया था। दोपहर करीब एक बजे उसका मोबाइल स्वीच आॅफ हो गया। तब से मोबाइल स्विच आॅफ ही जा रहा है। साथ ही मोबाइल गायब भी है। शनिवार की देर शाम किसी ने राहुल की नग्न लाश टीपीनगर थाना क्षेत्र में पाए जाने की सूचना परिजनों को दी। इस सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, दूसरी ओर जिन रिश्तेदारों के यहां वह चंद्रलोक में रहता था, वहां भी तमाम लोग जमा हो गए। शव की सूचना पर टीपीनगर पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी।

देर रात तक राहुल के परिवार वालों की ओर से कोई तहरीर नहीं आयी थी। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर प्रत्यक्षदर्शियों ने आशंका जतायी गयी है कि हत्या से पूर्व राहुल की बुरी तरह से पिटाई की गयी है। उसके दोनों हाथ तोड़ दिए गए। गर्दन पर भी घाव के निशान थे। हत्या के बाद शव को ट्रेक के पास फैंक दिया गया ताकि आत्महत्या साबित किया जा सके। यह भी जानकारी मिली है कि गांव की एक युवती से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसके बाद ही युवती पक्ष की ओर से उसकी हत्या की धमकी दी गयी थी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Delhi News: हरीश राणा को अंतिम विदाई, दिल्ली के ग्रीन पार्क में हुआ अंतिम संस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बुधवार को इच्छामृत्यु के बाद...

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...
spot_imgspot_img