Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

World Bicycle Day 2024: विश्व साइकिल दिवस आज, यहां जानें इस बार क्या हे थीम और इतिहास

जनवाणी विशेष: प्रत्येक वर्ष 3 जून के दिन दुनियाभर में ‘विश्व साइकिल दिवस’ मनाया जाता है। यह दिन बहुत ही खास होता है। बताया जाता है कि विश्व साइकिल दिवस का उद्देश्य लोगों को साइकिल चलाने के प्रति जागरुक करना है। दरअसल, रोजाना साइकिल चलाना शरीर के लिए काफी फायदेमंद है। इससे इंसान को वजन कम करने में मदद मिलती है। इसके अलावा भी साइकिल चलाने के कई फायदे हैं।

एक्सपर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार, रोजाना आधा घंटा साइकिल चलाने से हृदय रोग, मोटापा, मानसिक बीमारी, मधुमेह, गठिया रोग आदि कई गंभीर बीमारियों से आप बचे रह सकते हैं। यही नहीं नियमित साइकिल चलाने से आपका मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। इस कारण विश्व साइकिल दिवस लोगों को साइकिल चलाने से होने वाले इन्हीं फायदों के प्रति जागरुक करता है। तो चलिए इस विषय में जानते हैं विश्व साइकिल दिवस इतिहास और महत्व..

इतिहास (History)

साल 1990 तक कई लोग साइकिल चलाना पसंद करते थे। हालांकि, इसके बाद कार, बाइक और दूसरे मोटर साधनों के सस्ते होने के कारण लोग साइकिल की जगह इन्हें खरीदना पसंद करने लगे। इस कारण धीरे-धीरे लोगों के बीच से साइकिल का क्रेज कम होने लगा। इसी चीज को ध्यान में रखते हुए लोगों के बीच साइकिल चलाने के महत्व को दोबारा से याद दिलाने के लिए विश्व साइकिल दिवस को मनाए जाने पर विचार किया गया।

इसी कड़ी में 3 जून, 2018 के दिन पहली बार विश्व साइकिल दिवस मनाए जाने की घोषणा की गई। इसके बाद से हर साल 3 जून के दिन विश्व साइकिल दिवस मनाया जाता है।

आज के समय मोटर वाहनों को बढ़ते उपयोग के कारण वातावरण में प्रदूषण काफी बढ़ रहा है। इस कारण वातावरण को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए साइकिल का उपयोग करना काफी जरूरी है। साइकिल चलाने से वायु प्रदूषण भी नहीं होता साथ ही साथ शरीर को भी कई लाभ मिलते हैं।

क्या है इस थीम (Theme)

हर साल विश्व साइकिल दिवस को मनाए जाने के लिए एक थीम रखी जाती है। इस साल 2024 में विश्व साइकिल दिवस की थीम साइकिलिंग के माध्यम से अच्छे स्वास्थ्य, निष्पक्षता और स्थिरता को प्रोत्साहित करना है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...

गैस संकट पर न हो राजनीति

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब...

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...
spot_imgspot_img