नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक अभिनंदन और स्वागत है। देश में लोकसभा चुनाव 2024 की मतदान प्रक्रिया पूरी हो गई है। अब लोगों की नजरें चुनाव नतीजों पर टिकी हैं।
लोकसभा चुनाव 2024 के वोटों की गिनती शुरू हो गई है और रुझान भी मिलने शुरू हो गए हैं। दोपहर तक तस्वीर साफ हो जाएगी। यह चुनाव कई मायनों में ऐतिहासिक है और अगर एनडीए को जीत मिली तो पंडित नेहरू के बाद पीएम मोदी लगातार तीसरी बार पीएम बनने वाले दूसरे नेता बन जाएंगे।
दिल्ली की सभी सीटों पर भाजपा आगे
दिल्ली की सभी सातों लोकसभा सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। काराकाट से उपेंद्र कुशवाहा पीछे चल रहे हैं।
राहुल गांधी अपनी दोनों सीटों पर आगे
राहुल गांधी अपनी दोनों सीटों वायनाड और रायबरेली पर आगे चल रहे हैं।
हरियाणा में भाजपा उम्मीदवार मनोहर लाल खट्टर और नवीन जिंदल पीछे चल रहे हैं।
लोकसभा चुनाव परिणाम: दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर सबसे तेज देखें नतीजे, 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू