Monday, September 14, 2026
- Advertisement -

राफ्टिंग गाइडों की मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस एक्शन में

जनवाणी ब्यूरो |

ऋषिकेश: ऋषिकेश के राफ्टिंग क्षेत्र मुनिकीरेती-कौड़ियाला ईको टूरिज्म जोन में राफ्टिंग गाइडों और पर्यटकों के बीच विवाद की घटनाएं आम हो गई है। सोशल मीडिया पर पर्यटकों की राफ्टिंग की पतवार से धुनाई कर रहे राफ्टिंग गाइडों का वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिससे क्षेत्र की छवि धूमिल हो रही है। जनपद टिहरी गढ़वाल की पुलिस ने इस मामले में स्वयं संज्ञान लिया है।

विवाद में शामिल राफ्टिंग गाइडों को चिन्हित किया जा रहा है। इसके बाद पुलिस संबंधित राफ्टिंग कंपनी और गाइडों के लाइसेंस निरस्त करने के लिए जिला प्रशासन को रिपोर्ट भेजेंगे।

वर्तमान में राफ्टिंग सीजन चल रहा है। प्रतिदिन हजारों की संख्या में अन्य प्रदेशों से बड़ी संख्या में पर्यटक यहां आ रहे हैं। इसी के साथ यहां विवाद की घटनाएं भी बढ़ गई है। कभी सड़कों पर खुलेआम मारपीट होती है तो, कभी गंगा के किनारे मारपीट हो रही है। इस तरह की घटनाओं से कलंकित हो रहे हैं। ताजा मामला पिछले दिनों का है। ब्रह्मपुरी राफ्टिंग पाइंट का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी के साथ वायरल हो रहा है।

वीडियो इसी सप्ताह का बताया जा रहा है, सोशल मीडिया में तीर्थ नगरी क्षेत्र की चिंता करने वाले लोग प्रतिकूल टिप्पणी कर रहे हैं। पुलिस और जिला प्रशासन से कार्रवाई की मांग की जा रही है।इस मामले में हालांकि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। लेकिन वीडियो देखकर जिस तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है उससे निश्चित रूप से क्षेत्र की छवि धूमिल हो रही है।

मुनिकीरेती थाना की पुलिस ने इस वीडियो पर संज्ञान लिया है। पुलिस की टीम वीडियो में नजर आ रही तमाम राफ्ट के ऊपर अंकित उनके नंबर और राफ्टिंग कंपनियों के नाम को चिन्हित कर रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि शांतिपूर्ण माहौल को खराब करने वाले किसी भी व्यक्ति को इस तरह से खुली छूट नहीं दी जा सकती।

सोशल मीडिया पर झगड़े का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसकी पुलिस की ओर से स्वयं ही जांच शुरू कर दी गई है। प्रत्येक हमलावर की पहचान की जा रही है। इस पर पुलिस कार्रवाई तो करेगी ही साथ ही घटना में शामिल सभी राफ्टिंग गाइड और उनसे संबंधित राफ्टिंग कंपनियां के लाइसेंस निरस्त करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के माध्यम से जिलाधिकारी टिहरी को रिपोर्ट भेजी जाएगी। इस काम के लिए टीम का गठन कर दिया गया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

80s रेट्रो फोटो के चक्कर में कहीं ठगी का शिकार न हो जाएं आप! साइबर ब्यूरो ने दी चेतावनी

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img