जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: आज शुक्रवार को आम आदमी पार्टी नेता और दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने वजीराबाद जल उपचार संयंत्र का दौरा किया।
इस दौरान मंत्री आतिशी कहती हैं, ”सुप्रीम कोर्ट दिल्ली की जनता के पानी के मुद्दे को सुलझाने की कोशिश कर रहा है। पिछले पांच दिनों से हरियाणा ने साजिश रचकर पानी की सप्लाई कम कर दी है। हिमाचल प्रदेश सरकार ने कहा है मदद के लिए तैयार है।
#WATCH | Delhi: AAP leader and Delhi’s Water Minister Atishi visits Wazirabad water treatment plant.
She says, “Supreme Court is trying to resolve the issue of water supply of the public of Delhi…For the past five days, by hatching a conspiracy, Haryana has reduced the water… pic.twitter.com/PTDee15nCp
— ANI (@ANI) June 7, 2024
हरियाणा ने पानी की सप्लाई कम कर दी है ताकि भविष्य में अगर हिमाचल प्रदेश अतिरिक्त पानी दे भी तो दिल्ली की पानी की जरूरत पूरी न हो। हम इस मुद्दे को सुप्रीम कोर्ट में उठाएंगे।

