Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

सफलता के सूत्र

SAMVAD

 


जीवन में हर कोई सफल होना चाहता है। सफलता किसे मिलती है। सफलता उन लोगों को मिलती है, जो सच्ची लगन से कड़ी परिश्रम करते हैं। सफलता के कुछ अवव्य हैं जैसे धैर्य, निष्ठा, विश्वास, साहस, आत्मबल, इच्छाशक्ति एवं शांत चेतन। आयदुरै सोलोमन कहा करते हैं कि ‘जीवन में सफल होने और नतीजों को हासिल करने के लिए तुम्हें तीन प्रमुख शक्तिशाली ताकतों को समझना चाहिए। इच्छा, आस्था और उम्मीदें।’ व्यक्ति को उम्मीदें नहीं छोड़नी चाहिए। उम्मीद सफलता को जन्म देती हैं । थॉमस अल्वा एडिसन हजार असलताओं के बाद भी उम्मीदें नहीं छोड़ीं। अथक प्रयास और परिश्रम के बाद दुनिया को एक नई चमक मिली। व्यक्ति का जीवन बिना संघर्ष के सार्थक नहीं हो सकता है। जितना बड़ा लक्ष्य होगा, संघर्ष भी उतना ज्यादा होगा। कोई भी व्यक्ति खुद पर विश्वास और कड़ी परिश्रम करने की इच्छाशक्ति रखे तो कुछ भी इस दुनिया में असंभव नहीं है, जो प्राप्त किया न सके। सफलता प्राप्त करने के लिए धन बहुत बाधक नहीं होता। सफलता किसी की मोहताज नहीं होती। सकारात्मक सोच ,बुद्धि का सही दिशा में उपयोग, एकाग्र मन, शांत चित्त और शुद्ध परिवेश की जरूरत होती है। आप अपने लक्ष्य को साधने में सफल नहीं हो पाएं हैं, तो आप स्वयं को दोषी नहीं ठहराना चाहिए। हो सकता है आप उस चीज के लिए बने न हों, आप के लिए कोई दूसरा विकल्प रहा हो। व्यक्ति को अपने व्यवहार में सफल होना चाहिए न कि अंक तालिका में। असफलता से हमें सबक लेकर आगे बढ़ते रहना चाहिए। संघर्ष से सफलता के द्वार खुलते हैं।


janwani address 9

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img