जनवाणी संवाददाता |
बागपत : बालैनी थाना क्षेत्र के गांव मवीकला में हिंडन नदी के किनारे वन माफिया ने सैंकड़ों हरे पेड़ काटकर बेच दिए। एक सूचना पर पहुंची पुलिस माफिया को हिरासत में लिया। साथ ही, हरे पेड़ की लकड़ी से भरी एक गाड़ी कब्जे में लेकर थाने ले आई।

बालैनी थाना क्षेत्र में हिंडन नदी के किनारे पिछले कुछ समय से अज्ञात व्यक्ति द्वारा सैंकड़ों हरे पेड़ काटकर बेच दिए गए। इतना ही नहीं, जिस स्थान से हरे पेड़ काटे गए, वहां जेसीबी से झाड़ झंकाड से ढक दिया गया जिससे किसी को पेट काटने का आभास ना हो।
इसी बीच शनिवार की सुबह के एक सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचा। पुलिस ने काटे गए हरे पेड़ों की लकड़ी से भरी एक गाड़ी पकड़ ली । साथ ही, एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। पुलिस की सूचना पर वन रेंजर महेंद्र सुरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे वन रेंजर के द्वारा मामले में पूछताछ की जा रही है।

