जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: आज शनिवार को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बातचीत करते हुए कहा कि ‘हमें कृषि को आगे ले जाना है और किसानों का कल्याण सुनिश्चित करना है। प्रधानमंत्री का विजन ही हमारा मिशन है। जिस दिन से मैं कृषि मंत्री बना हूं। दिन-रात यही सोचते रहते हैं कि इसे बेहतर कैसे किया जाए।

