Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

दुकान पर बैठे युवक की गोली मारकर हत्या

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: लोहिया नगर थानाक्षेत्र के हुमायू नगर गैस गोदाम के पास सैलून की दुकान पर बाल कटवा रहे 25 वर्षीय समीर को बाइक मिस्त्री अमीरुद्दीन ने गोली मार कर हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। दोनों दोस्तों में दो दिन पहले भी बात हुआ था।

जानकारी के मुताबिक दो दिन पहले दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। रविवार सुबह समीर लवली हेयर सैलून पर बाल कटवाने पहुंचा था। बराबर में ही अमीरुद्दीन की बाइक मिस्त्री की दुकान है। इसी दौरान अमीरुद्दीन ने तमंचे से सटाकर गोली मार दी। गोली लगने के बाद खून में लथपथ समीर जमीन पर गिर गया। वारदात के बाद इलाके में अफरा तफरी बन गई।

मौके पर एसपी सिटी व सीओ कोतवाली समेत कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि हत्यारोपी के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है। आरोपी के तलाश में पुलिस टीम लग गई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...
spot_imgspot_img