नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बिजनेसमैन विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या ने अपनी गर्लफ्रेंड जैस्मीन से शादी रचा ली है। जहां, कई दिनों से सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी को लेकर चर्चा हो रही थी।
इसी बीच अमेरिकी एक्टर और पूर्व मॉडल सिद्धार्थ ने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। जिससे फैंस भी चौंक गए हैं। बताया जा रहा है कि, कपल ने बीते दिन यानि शनिवार को लंदन में शादी की है। शादी की पहली फोटो दुल्हन ने समारोह के तुरंत बाद अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर की हैं और बाद में एक्टर ने भी पोस्ट किया है।
फोटो शेयर करने के साथ कैप्शन भी दिया
तस्वीरों में जैस्मीन को खूबसूरत सफेद शादी के जोड़े में देखा जा सकता है, जो अपने पति सिद्धार्थ के साथ हाथ मिलाते हुए अपनी चमचमाती हीरे की अंगूठी दिखा रही हैं। इस जोड़े ने कैप्शन में लिखा, “हमेशा के लिए”। भारतीय व्यवसायी विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ ने भी शादी के रिसेप्शन से एक तस्वीर साझा की है, जिसमें नवविवाहित जोड़ा के साथ उनके पीछे मेहमानों को देखा जा सकता है।
काफी हैंडसम लगे सिद्धार्थ
फोटो में वह वेलवेट सूट में काफी डैशिंग दिख रहे हैं। वहीं, जैस्मीन सफेद गाउन में बला की खूबसूरत नजर आ रही हैं। इस शादी में केवल करीबी दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल हुए थे। हाल ही में सिद्धार्थ ने इस शादी को लेकर सोशल मीडिया पर अहम जानकारी साझा की थी।

