Wednesday, May 6, 2026
- Advertisement -

शौचालय बदहाल, खुले कट, वाटर एटीएम भी बना शो पीस

  • 13 साल में करीब 1300 लोगों की हो चुकी है मौत, सैकड़ों से ज्यादा परिवारों के बुझ चुके हैं चिराग
  • हर साल बढ़ाया जा रहा टोल टैक्स सुविधाओं के नाम पर यात्रियों के साथ किया जा रहा छल
  • एनएचएआई व सिवाया टोल प्लाजा अधिकारियों की लापरवाही से एक साल में करीब 100 से ज्यादा लोग गवा देते हैं जान

जनवाणी संवाददाता |

दौराला: सिवाया टोल प्लाजा को शुरू हुए 13 साल बीत चुके हैं। गत अप्रैल 2011 में टोल शुरू किया गया था और टोल शुरू करने के दौरान अधूरे पड़े कार्यों को जल्द पूरा करने का दावा किया गया था, लेकिन 13 वर्ष बीतने के बाद आज भी हाईवे से सटे गांवों के लोग सुविधाओं से वंचित है। फुट ओवरब्रिज, अवैध कट, सर्विस रोड आदि सुविधाएं आज भी नहीं मिल सकी।

गत अप्रैल 2011 में टोल के शुरू होने के दौरान स्थानीय लोगों, राजनीतिक लोगों व टोल को लेकर बनाई गई समिति के लोगों ने जमकर टोल शुरू होने का विरोध किया था। इस विरोध के बाद जिले के अधिकारियों के साथ तमाम बैठकों का दौर चला और टोल अधिकारियों ने जल्द सभी कार्य पूरा कराए जाने का आश्वासन दिया था। 13 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद भी आज तक मटौर गांव में न तो सर्विस रोड बनी और न ही फुट ओवरब्रिज बन सका। गांव के सामने अवैध रूप से कट खुला हुआ है, जिस कारण हर साल हादसों में सैकड़ों लोगों को जान से हाथ धोना पड़ रहा है।

हालांकि, हादसों के बाद टोल अधिकारियों की नींद टूटती है और यहां नपाई की जाती है, लेकिन दो-तीन दिन बीतने के बाद मामला ठंडे बस्ते में चला जाता है। बात शौचालयों की करें तो मटौर गांव से आगे हाईवे के दोनों ओर शौचालय बनाए गए, लेकिन ऐसी जगह पर शौचालय का निर्माण किया गया, जहां रात में अंधेरा पसरा रहता है, जिस कारण यात्री यहां नहीं रुकते और शौचालय भी बदहाल स्थिति में है। टोल के पास भी शौचालय व वाटर एटीएम लगाए गए, लेकिन पिछले दो वर्ष से इसका टेंडर नहीं किया गया, जिस कारण वाटर एटीएम बंद पड़ा है

और मजबूरन यात्रियों को ढाबों से 20 रुपये में बोलत खरीदकर पानी पीना पड़ रहा। सिवाया टोल प्लाजा से आने जाने के लिए दुपहिया वाहन चालकों के लिए अलग लाइन बनाई गई है, लेकिन दोनों लाइन इतनी छोटी है कि दुपहिया वाहन कभी भी हादसे का शिकार हो सकते हैं। साथ ही मेरठ से दौराला की ओर जाने वाली लाइन से पहले खंभे खड़े हैं और दूसरी लाइन पर टोल द्वारा ड्रम रख दिए जाते हैं, जो हादसों का कारण बन सकते हैं। हाईवे किनारे जगह जगह होर्डिंग लगे हुए हैं, नियमानुसार हाईवे किनारे होर्डिंग लगाना गलत है,

इससे हादसे बढ़ने का डर बना रहता है, लेकिन यहां भी कोई कार्रवाई नहीं की जाती। परंतु, हर साल टोल टैक्स में बढ़ोतरी कर यात्रियों पर भार जरूर डाला जा रहा है। इस बार भी बस और ट्रकों पर टैक्स बढ़ाने की तैयारी चल रही है, जो 1 जुलाई से लागू होगा। ऐसे में यात्रियों की जेब ढीली होगी, साथ ही घरेलू सामानों के दामों में भी बढ़ोतरी होगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Share Market: ईरान-अमेरिका तनाव में कमी के संकेत, शेयर बाजार में उछाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बुधवार को घरेलू शेयर बाजार...

Saharanpur News: सहारनपुर में सघन पैदल गश्त, बाजारों व संवेदनशील इलाकों में पुलिस की बढ़ी सक्रियता

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: सहारनपुर में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए...
spot_imgspot_img