Tuesday, April 7, 2026
- Advertisement -

युवक की संदिग्ध मौत, पिटाई से युवक की मौत का आरोप, हंगामा

जनवाणी संवाददाता |

जलालाबाद : जलालाबाद में एक युवक संदिग्ध हालात में मौत हो गई। युवक दो घरों में घुस गया था। लोगों ने पकडकर उसे पुलिस को सौंप दिया। आधी रात में हालत बिगडने पर पुलिस ने उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। उपचार के दौरान युवक की मौत् हो गई। परिजनों ने हंगामा करते हुए मारपीट का आरोप लगाया।

जलालाबाद मे मोहल्ला अमानत अली निवासी युवक फिरोज पुत्र फजल की संदिग्ध परिस्थितियों मे मौत हो गई। गुरूवार की रात को युवक मौहल्ला आर्यनगर में दो घरों में घुसा था। महिलाओ के शोर मचाने पर मौहल्लेवासियो ने पकडकर पुलिस को सौंपा था। देर रात में पुलिस ने नशे की हालत मे होने के चलते युवक को परिजनो को सौंप दिया था।

रात में लगभग डेढ बजे उसकी मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने पिटाई से मौत का आरोप लगाते हुए स्थानीय पुलिस चौंकी पर हंगामा किया। सूचना पर थाना अध्यक्ष पहुंचे और परिजनों को समझा-बुझाकर शांत किया और मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उक्त मामले में कई लोगो को नामजद किया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता का संदेश, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर...

Saharanpur News: तेज कार्रवाई से टली बड़ी दुर्घटना, फायर टीम ने समय रहते पाया आग पर काबू

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मंगलवार तड़के फाजिल कॉलोनी हबीबगढ़ रोड...

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में आज से सुनवाई, सबरीमाला 2018 फैसले की समीक्षा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को केरल...

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बारिश का असर, IMD ने जारी किया यलो अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मंगलवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के कई...
spot_imgspot_img