Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

बाइक से ठेली में लगी टक्कर, विवाद में फायरिंग व पथराव का आरोप

जनवाणी ब्यूरो |

मेरठ: थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र में बाइक से ठेले में टक्कर लगने पर युवक को बेरहमी से पीटा पथराव व फायरिंग हुई। मामला थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र का है जहां अजमल पुत्र बशीर ने थाने पर तहरीर दी है जिसमें बताया है कि उसका भांजा समर पुत्र शाहनज़र मवाना निवासी कुछ दिनों से उनके घर पर आया हुआ था।

वह अपने मामा की मोटरसाइकिल लेकर गली में जा रहा था। वहीं इत्तेफाक नगर निवासी शाहरुख के ठेले से समर की मोटरसाइकिल टकरा गई जिस पर शाहरुख ने समर के साथ मारपीट कर दी।

इस दौरान समर का मामा अज़मल भी मौके पर आ गया। जिस पर शाहरुख ने अपने साथी सद्दाम, राय साहब, हाशिम, जाहिद व कुछ अज्ञात युवकों को फोन कर बुला लिया और समर व उसके मामा अज़मल के साथ मारपीट करने लगे। इस दौरान अज़मल व अन्य लोगों ने पथराव कर दिया। पथराव से बचने के लिए शाहरुख के साथ आए युवको ने फायरिंग शुरू कर दी। अचानक फायरिंग से क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लिसाड़ी गेट के इत्तेफाक नगर में विगत दिनों चीनू मर्डर केस में फरार चल रहे आरोपियों में कुछ आरोपी फायरिंग में भी शामिल थे। फायरिंग की सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर फायरिंग कर रहे आरोपी फरार हो गए।

आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने जब उनके घर पर दबिश दी तो आरोपियों की घर की महिलाओं ने पुलिस के साथ हंगामा करते हुए पुलिस पर तोड़फोड़ करने का आरोप लगा दिया। पुलिस ने मौके पर से फायरिंग के बाद खाली खोखे बरामद किए हैं। मारपीट में फायरिंग के मामले में अजमल की ओर से थाना लिसाड़ी गेट में आरोपी के खिलाफ तहरीर दर्ज कराई गई है।

इस संदर्भ में लिसाड़ी गेट थाना प्रभारी प्रशांत कपिल का कहना है कि आरोपियों पर मुकदमा कायम कर जेल भेजा जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

दुनियादारी की कहानी का आर्थिक पक्ष

तुर सुजान कहते हैं कि दुनिया की कहानी, कहानी...

क्या ऊर्जा संकट से होगा तख्ता पलट?

आगामी कुछ दिनों में पांच राज्यों में विधानसभा होने...

गंगा की कब ली जाएगी सुध?

हाल में अपनी सरकारों, सेठों और समाज में बहुतायत...

Saharanpur News: सहारनपुर में “ऑपरेशन सवेरा” के तहत बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, 695 ग्राम चरस बरामद

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: डीआईजी अभिषेक सिंह के दिशा निर्देश...

Saharanpur News: त्योहारों को लेकर सहारनपुर में हाई अलर्ट, सीमाओं से लेकर बाजारों तक कड़ी निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में...
spot_imgspot_img