Friday, February 20, 2026
- Advertisement -

सरधना में अपहरण के बाद किशोरी की निर्मम हत्या, तीन दिन तक तहरीर दबाए बैठी रही पुलिस

जनवाणी संवाददाता |

सरधना: थानाक्षेत्र में एक किशोरी की अपहरण के बाद निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि प्रेम प्रसंग में किशोरी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। इसके बाद पहचान छुपाने को चेहरे पर तेजाब डालकर शव जंगल में फेंक दिया। हैरत की बात यह है कि चौकी पुलिस तीन दिन से परिजनों की तहरीर दवाए बैठी रही। शव मिलने के अगले दिन बुधवार को परिजनों ने किशोरी की शिनाख्त की।

सरधना के कुम्हारान मोहल्ला निवासी किशोरी महक पुत्री गुलजार बीती 21 जुलाई को घर से गायब हुई थी। अगले दिन परिजनों ने कस्बा चौकी पहुंच कर युवक पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। यहां तक की इंस्पेक्टर को भी नहीं बताया।

इसी बीच मंगलवार को एक युवती का शव मेहरमति गणेशपुर के जंगल में मिला। उसकी शिनाख्त नहीं हुई तो मोर्चरी भेज दिया। बुधवार को पता चलने पर परिजनों ने मोर्चरी पहुंच कर शव की शिनाख्त की। परिजनों का आरोप है कि किशोरी का अपहरण करके उसकी गला रेतकर हत्या की गई है। इसके बाद चेहरे पर तेजाब डाला गया है।

इंस्पेक्टर प्रताप सिंह का कहना है कि शव की शिनाख्त हो गई है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

LG मनोज सिन्हा ने कश्मीरी पंडितों की सम्मानजनक वापसी और आतंकवाद पर सख्त रुख का दोहराया वादा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा...

AI Impact Summit के दौरान यूथ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता हिरासत में

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी में आयोजित एआई इम्पैक्ट...

Rahul Gandhi: सुल्तानपुर कोर्ट में राहुल गांधी का बयान दर्ज, 9 मार्च को होगी अगली सुनवाई

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर...
spot_imgspot_img