जनवाणी संवाददाता |
नगीना: नगीना अकबराबाद के बीच धर्मपुरा के सामने कलेक्शन एजेंटों से लूट हो गई थी। इसमें प्रशासन में हड़कंप मच गया। एसपी देहात रामअर्ज, सीओ नगीना, कोतवाल नगीना घटनास्थल पर पहुंचे। माइक्रो कंपनी के कलेक्शन एजेंट से पूछताछ की तो पुलिस को घटना संबंधित लग रही थी।
पुलिस ने कलेक्शन एजेंटों से पूछताछ की तो घटना फर्जी निकली। मन में लालच आने पर कलेक्शन एजेंटों ने पैसे हड़पने के लिए लूट की झूठी प्लान बनाई। पुलिस ने माइक्रो कंपनी के मैनेजर की तहरीर पर दो कलेक्शन एजेंटों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।

एसपी देहात रामअर्ज ने बताया कि लूट के घटना फर्जी निकली मैनेजर की तहरीर पर दो कलेक्शन एजेंटों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।
पूरी खबर के लिए दैनिक जनवाणी पढ़े

