Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

नहटौर के अस्पताल में एक महिला की मौत, गुस्साए परिजनों ने जमकर किया हंगामा

  • स्वास्थ्य विभाग ने किया था अस्पताल को सील
  • अवैध रूप से संचालित हॉस्पिटल की सील कैसे खुली जांच का विषय
  • अस्पताल के बाहर नहीं लगाया किसी भी चिकित्सक का बोर्ड
  • संजीवनी नर्सिंग होम के लेटर पैड पर चिकित्सक कर रहे हैं मरीजों का इलाज

जनवाणी संवाददाता |

नहटौर: आरोप है कि अवैध रूप से संचालित संजीवनी नर्सिंग होम में उपचार के दौरान एक महिला की मौत हो गई। बताया गया है कि महिला की मौत से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। हॉस्पिटल स्टाफ व डॉक्टर मौके से फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार महिला की मौत की सूचना पाकर रात्रि में ही ट्रैक्टर ट्राली भरकर सैकड़ों की तादाद में ग्रामीण अस्पताल पर पहुंच गए और अस्पताल संचालक के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की। सूचना पाकर मौके पर पुलिस कोतवाल धर्मेन्द्र सोलंकी, तहसीलदार धामपुर नायब तहसीलदार आदि मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को शांत किया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी। वहीं मौके पर पहुंची स्वास्थ विभाग की टीम ने अस्पताल को सील कर दिया और अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी।

09 23

बता दें कि अस्पताल में पूर्व में भी एक महिला की मौत हो गई थी जिसके बाद उसको सील कर दिया गया था, लेकिन विभाग की मिलीभगत के चलते अवैध रूप से संचालित हॉस्पिटल की सील को खोल दिया गया था और हॉस्पिटल खुलने के कुछ दिन बाद ही एक महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने पुनः हॉस्पिटल को सील कर अपनी जिम्मेदारी की इतिश्री कर ली है।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें दैनिक जनवाणी

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img