Friday, May 22, 2026
- Advertisement -

सुबूत मौजूद फिर भी पुलिस पकड़ से दूर है शातिर ठग

  • बुजुर्ग चिकित्सक से हीरे की अंगूठी प्रकरण में ठगों की तलाश नहीं कर पा रही पुलिस

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: शहर में ऐसे ठगों का जाल फैल गया है जो लोगों को बहला फुसला कर उनको तगड़ा नुकसान पहुंचा रहे हैं। नौचंदी थानांतर्गत चैतन्यपुरम में एक बुजुर्ग चिकित्सक के पैर छूकर हीरे की अंगूठी उड़ाने वाला गिरोह पुलिस की पकड़ से बाहर है।

पुलिस ने पहले तो उलटा बुजुर्ग को ही हतोत्साहित कर दिया और बाद में जब यह माममला बढ़ा तो मुकदमा दर्ज कर लिया। घटना को पांच दिन हो गए लेकिन पुलिस पूरी तरह से बेफिक्र है जबकि उसके पास सीसी कैमरे की फोटो और वीडियो भी उपलब्ध करा दी गई है।

चैतन्यपुरम निवासी डा. अशोक कुमार शर्मा 10 दिसंबर को साढ़े ग्यारह बजे घर से दवाघर के लिये जा रहे थे। घर से थोड़ा पहले दो युवक स्कूटर से आए और रुके। एक युवक ने पास आकर पैर छुये और कहा कि आपके आशीर्वाद से काफी तरक्की हुई है।

मैं सिंगापुर गया था और दस करोड़ का मुआवजा मिला है। मैं आपके लिये एपल की घड़ी लेकर आया हूं। बार बार मना करने के बाद भी सीधे हाथ में पहना दी और बोला कि सैंट्रल मार्केट में ज्वैलरी का शोरुम खोला आप उदघाटन करने आना। मैं आपकों एक अंगूठी गिफ्ट करुंगा और मुझे यह अंगूठी दिखा दो। उसने जबरदस्ती अंगूठी उतार ली। इसके बाद अंगूठी लेकर चला गया।

जब पीड़ित नौचंदी थाने गया और पुलिस को इसकी खबर दी तो पुलिस ने बजाय मदद करने के उलटा हतोत्साहित कर दिया। पीड़ित चिकित्सक ने सीसी कैमरे की फुटेज भी उपलब्ध करा दी है, लेकिन पुलिस ठगों की तलाश के लिये कोई ठोस कदम नहीं उठा पा रही है।

20.jpeg

बताया गया कि पुलिस ने पहले घटना का एफआईआर दर्ज करने से ही मना कर दिया था। काफी प्रयास करने और दैनिक जनवाणी समाचार पत्र में प्रकाशित करने के बाद नौचंदी थाने की पुलिस हरकत में आई तब एफआईआर लिखा गया। नौचंदी पुलिस ने एफआईआर दर्ज तो कर मगर, घटना के आरोपित को कब तक पकड़ पाएगी यह कहना बड़ा मुश्किल है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Lifestyle News: दैनिक जीवन की थकान भगाए, भद्रासन है सबसे आसान उपाय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आधुनिक जीवनशैली में लंबे समय...

सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, 27 नक्सली ने किया आत्मसमर्पण, छह पर 5-5 लाख का इनाम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: झारखंड में नक्सल उन्मूलन अभियान...

Share Market: भारतीय बाजार हरे निशान में खुला, सेंसेक्स मजबूत शुरुआत के साथ 75,500 के पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मजबूत वैश्विक संकेतों से भारतीय...
spot_imgspot_img