जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: नजीबाबाद–कोतवाली देहात मार्ग पर श्रवणपुर नहर में मोटरसाइकिल सवार तीन डूबने की सूचना से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि कांवड़िया जल लेने के लिए हरिद्वार जा रहे थें। नजीबाबाद थाना क्षेत्रांतर्गत पड़ने वाले ग्राम श्रवनपुर के समीप गंगनहर में बाइक अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी।
नहर में पानी अधिक मात्रा होने के कारण अभी तक किसी भी कांवड़िया का कोई पता नहीं चल पाया । मौके पर बचाव कार्य चल रहा । तलाश के लिए पीएसी के गोताखोर बुलाए गए हैं पुलिस और प्रशासन मौके पर मौजूद।
पूरी खबर के लिए पढ़ें दैनिक जनवाणी

