Wednesday, April 22, 2026
- Advertisement -

फायरिंग प्रकरण में दो सगे भाइयों समेत 45 पर एफआईआर

  • गांव में ढाई साल से युवकों के दो गुटों में वर्चस्व को लेकर रंजिश चली आ रही

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: गंगानगर के सलारपुर गांव में जन्मदिन पार्टी से लौट रहे युवकों को रोककर उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की गई। विरोध करने पर हमलावरों ने तमंचे से फायर भी किया। मामले में दो भाइयों समेत 45 युवकों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। गांव में ढाई साल से युवकों के दो गुटों में वर्चस्व को लेकर रंजिश चली आ रही है। सलारपुर गांव निवासी नवीन चौधरी और विनोद चौधरी के बेटे साथ-साथ पढ़ते थे। उनका ढाई साल पहले गांव के ही गुल्लू से विवाद हो गया था।

मामले में गुल्लू की तरफ से विनोद के बेटों को नामजद किया था। नवीन के बेटे प्रीत चौधरी के खिलाफ गुल्लू ने शिकायत नहीं दी थी। तभी से विनोद और नवीन के बेटों की दोस्ती खत्म हो गई थी। बीते बुधवार को प्रीत के दोस्त जय चौधरी, अधू चौधरी, साहिल और रोनक कार से एक जन्मदिन पार्टी में आए थे। वहां से लौटते समय प्रीत चौधरी से मिलने आ गए। देर रात साढ़े नौ बजे जब वह प्रीत से मिलकर लौट रहे थे,

तभी विनोद के बेटे विवेक सिवाच, लक्की सिवाच आर्यन व 45 अज्ञात युवकों के साथ आए। उन्होंने प्रीत के दोस्तों की कार रुकवा ली। वर्चस्व को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि विवेक, लक्की व उनके साथ आए युवकों ने कार में तोड़फोड़ कर दी। आरोप है कि विवेक व लक्की ने फायरिंग कर कार सवार युवकों को जान से मारने का प्रयास भी किया।

पुलिस ने रुड़की निवासी ब्रेजा मालिक ढूंढ निकाला

मॉल की वाहन पार्किंग में अश्लील हकरतें करने वाले जिस ब्रेजा से टक्कर मारकर भागे थे उसका मालिक पुलिस ने ढूंढ निकाला है। कार हरिद्वार के रुड़की निवासी सिंकदर पुत्र यामिन के नाम पर रजिस्टर्ड है, जो मोबाइल नंबर पंजीकरण में दर्ज है वह बंद है। पुलिस फुटेज के आधार पर कार का पता लगा रही है। बुधवार शाम करीब पांच बजे मॉल की पार्किंग में लाल रंग की ब्रेजा कार में सवार युवक और युवती अश्लीलता कर रहे थे। बाहर से कार में हरकत देख वहां मौजूद सुरक्षा गार्ड भरत सिंह ने कार के शीशे पर टार्च मारी और सिक्योरिटी कंपनी के सुरक्षा अधिकारी संदीप मलिक को जानकारी दी।

संदीप ने वॉकी-टॉकी पर पार्किंग से बाहर निकलने वाले गेट को बंद करने का निर्देश दिया। इसी बीच युवक कार को तेजी से भगाकर पूर्वी गेट पर पहुंचा। गेड पर तैनात सुरक्षा गार्ड नरेंद्र गेट को बंद कर रहा था। युवक ने कार से नरेंद्र को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। नरेंद्र और गेट दूर जाकर गिरे। युवक कार को दौड़ाकर बिजली बंबा बाइपास से होते हुए फरार हो गया। गनीमत रही कि दूर जाकर पड़ा नरेंद्र कार के नीचे नहीं आया।

टक्कर लगने से नरेंद्र लहूलुहान हो गया। सुरक्षाकर्मियों ने नरेंद्र को प्रेम अस्पताल में भर्ती कराया। संदीप ने ब्रह्मपुरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। शॉप्रिक्स मॉल चौकी इंचार्ज भरत सिंह ने बताया कि फुटेज के आधार पर कार का नंबर निकाल कर जानकारी जुटाई जा रही है। सीओ प्रमोद कुमार ने बताया कि कार की तलाश की जा रही है। युवक की पहचान होने पर मुकदमे में जानलेवा हमले की धारा भी बढ़ाई जाएगी।

लिसाड़ी गेट क्षेत्र का बताया जा रहा युवक

चौकी इंजार्च के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में युवक लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस युवती के बारे में जानकारी जुटा रही है। बिजली बंबा बाइपास और इससे जुड़ने वाले रास्तों के सीसीटीवी देखे जा रहे हैं।

कचहरी में महिला अधिवक्ता की पिटाई, जमकर हंगामा

कचहरी परिसर में मुंशी ने महिला अधिवक्ता की गाली गलौज करते हुए पिटाई कर डाली। सूचना पर पहुंची बचाने के लिए महिला अधिवक्ताओ के साथ भी मुंशी ने मारपीट की जिसमें अधिवक्ता घायल हो गई। सूचना पर पहुंचे अधिवक्ताओं ने मुंशी की जमकर की पिटाई। मौके पर पहुंची पुलिस बड़ी मुश्किल से अधिवक्ताओं से मुंशी को बचाया और अपना साथ थाने ले गए। महिला अधिवक्ता ने बताया कि वह एसीजेएम 5 के यहां जमानत के कागज भरने के लिए आई थी।

वहीं, मौजूद अधिवक्ता प्रभात मलिक का मुंशी अजय चौधरी खड़ा था। वह देखते ही मेरे साथ गाली-गलौज करने लगा। जब मैंने इस बात का विरोध किया तो उसने मेरे साथ मारपीट शुरू कर दी और मुझे फर्श पर गिराकर मेरे गले पर लात रखकर खड़ा हो गया। वहीं, मुझे बचाने आई अन्य दो महिला अधिवक्ताओं के साथ भी उसने मारपीट की। मैं जब इस बात का विरोध किया तो उसने मुझे जातिसूचक शब्द कहते हुए बद्दी बद्दी गाली भी दी। इसके बाद वहां पर अन्य अधिवक्ता पहुंच गया और उन्होंने आरोपी मुंशी की पिटाई शुरू कर दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में भी अधिवक्ताओं ने मुंशी की पिटाई करते रहे। वह मुश्किल पुलिस ने अधिवक्ताओं के बीच से मुंशी को बचाया और थाने ले गए। भारी पुलिस फोर्स के साथ हंगामा की सूचना पर न्यायिक अधिकारी भी मौकेपर पहुंच गए। उनके सामने ही आरोपी गाली-गलौज करता रहा। उसके बाद पलिस ने आरोपी मुंशी को दबोच लिए और थाने ले आए। बाद में उसके खिलाफ मुकदमा दिया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

अगली पीढ़ी के एआई का खाका

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) ने उल्लेखनीय प्रगति की है। ध्वनि...

12वीं के बाद खुलेंगे कॅरियर के द्वार

डॉ विजय गर्ग भारत में छात्र अक्सर 12वीं कक्षा पूरी...

विपक्ष से ज्यादा सत्ता पक्ष खुश क्यों है?

पहले भक्त अपने दिमाग का इस्तेमाल करते थे लेकिन...

सड़कें न बनें मौत के रास्ते

सड़कें जीवन को जोड़ने के लिए बनाई जाती हैं,...
spot_imgspot_img