Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

फर्जी पासपोर्ट मामले में फिरोज पर मुकदमा

  • दरोगा रतिभान व दो सिपाही सस्पेंड, परिवार के सभी पासपोर्ट जांच के दायरे में

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: फर्जी पासपोर्ट से विदेश दुबई भागने का प्रयास करने वाले पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी के पुत्र फिरोफ उर्फ भूरा पर मेडिकल थाना में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। इतना ही नहीं पासपोर्ट बनवाने में फिरोज भूरा की मदद करने वाले दारोगा रतिभान पर भी गाज गिर गई है। उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है। दो सिपाही पहले ही सस्पेंड किए जा चुके हैं। इस कारगुजारी के सामने आने के बाद अब याकूब कुरैशी के परिवार के तमाम पासपोर्ट की पुलिस जांच करेगी। इतना ही नहीं कुछ पासपोर्ट निरस्त भी कराए जाएंगे। फिरोज भूरा का पासपोर्ट भी निरस्त होगा।

ये था पूरा मामला

पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के छोटे बेटे फिरोज उर्फ भूरा ने एक दारोगा से सेटिंग कर पासपोर्ट बनवा लिया था। फिरोज को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से पकड़ा गया था। वह दुबई जाने की फिराक में था। फिरोज के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया था। फिरोज उर्फ भूरा ने मेडिकल थाने में तैनात एक दारोगा से रिपोर्ट लगवाकर पासपोर्ट जारी करा लिया था, जबकि उसका वास्तविक पता सराय बहलीम थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत है। एसएसपी ने इस पूरे प्रकरण पर जांच बैठा दी थी। पासपोर्ट निरस्त के लिए कोतवाली पुलिस ने अदालत में अर्जी लगा दी है। साथ ही पासपोर्ट कार्यालय को भी एक रिपोर्ट भेजी जा चुकी है।

हिरासत में लेकर उसे खरखौदा पुलिस के हवाले कर दिया गया था। बिना कोर्ट की अनुमति विदेश न जाने की बात लिखित में लेकर परिजनों की सुपुर्द कर दिया था। यह पूरा मामला खरखौदा के अलीपुर में 31 मार्च 2022 को अल फहीम मीटेक्स प्राइवेट लिमिटेड में मीट की अवैध पैकेजिंग-प्रोसेसिंग का मामला पकड़ा गया था। मौके से करीब 5 करोड़ का मीट बरामद किया गया था। इस मामले में पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी, उनके पुत्र इमरान व फिरोज और पत्नी शमजिदा समेत 17 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी।

आरोपियों के विदेश भागने की आशंका में पुलिस ने लुकआउट नोटिस जारी किया था। 28 नवंबर 2022 को फिरोज उर्फ भूरा को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया था। 96 दिन बाद कोर्ट ने सशर्त जमानत दी थी कि मुकदमा समाप्त होने तक वह देश से बाहर नहीं जाएगा। दुबई जाते समय उसे हिरासत में ले लिया गया था। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि फिरोज उर्फ भूरा के खिलाफ दर्ज कर लिया गया है।

गाजियाबाद पासपोर्ट आफिस तक पहुंची फर्जी पासपोर्ट की आग

बसपा नेता व पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी के फर्जी पासपोर्ट मामले में पुलिस कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इस मामले में देश छोड़कर भागने का प्रयास करने वाले फिरोज उर्फ भूरा पर एफआईआर के अलावा अन्य को भी आरोपी बनाया गया है। जिसके चलते गाजियाबाद स्थिति पासपोर्ट कार्यालय के कुछ कर्मचारियों को पुलिस पूछताछ के लिए तलब कर सकती है। इतना ही जो मुकदमा दर्ज किया है। उसमें अन्य में संभव है कि पासपोर्ट कार्यालय के कुछ कर्मचारी भी शिंकजे में फंस जाएं। उल्लेखनीय है कि इस मामले में दारोगा व दो सिपाही पहले ही सस्पेंड किए जा चुके हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...

पर्यावरण अनुकूल बने ईवी

जलवायु परिवर्तन आज मानव सभ्यता के सामने सबसे बड़ी...
spot_imgspot_img