Saturday, May 2, 2026
- Advertisement -

बार, रेस्टोरेंट, नर्सिंग होम, ओपीडी, कोचिंग सेंटर सब कुछ बेसमेंट में

  • दिल्ली राजेंद्र नगर में तीन युवाओं की मौत के हादसों से सबक लेने को तैयार नहीं मेडा अफसर

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: शहर से 60 किलोमीटर की दूरी पर देश की राजधानी दिल्ली के राजेंद्रनगर इलाके में बेसमेंट में चल रहे कोचिंग सेंटर में भरे बारिश के पानी में आईएएस की तैयारी कर रहे तीन युवाओं की मौत के हादसे से लगता है कि मेरठी अफसरों खासतौर से मेरठ विकास प्राधिकरण के अफसरों न कोई सबक नहीं सीखा है। शायद ही कारण है जो प्राधिकरण जहां वीसी, सचिव और जोनल अधिकारी के अलावा प्रवर्तन का भारी भरकम कुनवा और जेसीबी की पूरी फौज मौजूद है, उससे चंद कदम की दूरी पर बेसमेंट में जहां पार्किंग होनी चाहिए।

वहां पर अवैध रूप से बार व रेस्टोरेंट संचालित हो रहा है, लेकिन मेडा के उच्च पदस्थ अफसरों को वो नजर नहीं आ रहा है। मेडा के उपाध्यक्ष या सचिव सरीखे अफसर ही क्यों सिविल लाइन एरिया के मिशन कंपाउंड के सामने अभिक्रम बिल्डिंग के बेसमेंट चल रहा आउटरलिमिट नाम का बार व रेस्टोरेंट लगता है कि प्रशासन के किसी भी अफसर को नजर नहीं आ रहा है। यह स्थिति तो तब है जब सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के राजेन्द्र के बेसमेंट में हुए दुखद हादसे पर चिंता व्यक्त की है और प्रदेश की योगी सरकार भी तमाम बिल्डिंगों में बेसमेंट में चल रही कारोबारी गतिविधियों को लेकर सख्त है।

इतना ही नहीं योगी सरकार ने प्रदेश के भर के विकास प्राधिकरण प्रशासकों को बेसमेंट में चल रही कारोबारी गतिवियों को रोकने की हिदायत दी है। साथ इसके लिए अफसरों की भी जिम्मेदारी तय करने को कहा गया है, लेकिन सीएम योगी की सरकार के इस फरमान को लेकर अफसर कितने गंभीर हैं, इसका अंदाजा सिविल लाइन की अभिक्रम बिल्डिंग में बेसमेंट में चल रहे बार व रेस्टोरेंट से लगाया जा सकता है। बेसमेंट में इसी प्रकार की कारोबारी गतिविधियां ही आपदों में हादसों को न्यौता देती है

और फिर दिल्ली के राजेन्द्र नगर के बेसमेंट में तीन की मौत सरीखे हादसे होते हैं। केवल अभिक्रम बिल्डिंग ही नहीं महानगर की तमाम ऐसी बिल्डिंग हैं जहां प्राधिकरण से बेसमेंट में पार्किंग स्थल बनाने के वादे पर मानचित्र स्वीकृत कराने वाले बजाए वहां पार्किंग बनाने के उस जगह का कारोबारी प्रयोग कर रहे हैं। बाउंड्री रोड स्थित होटल क्रिस्टल पैलेस ऐसे ही बिल्डिंग है, जिसके बेसमेंट में बार खोल दिया गया है, जो कायदे कानून के विपरीत है।

चार दिन अभियान चला, फिर विश्राम

दिल्ली के राजेन्द्र नगर की बिल्डिंग में एक बेसमेंट में चल रही कोचिंग क्लास में पानी भरने से तीन की मौत के बाद मेडा ने शहर के बेसमेंट के कारोबारी प्रयोग के खिलाफ अभियान शुरू किया था, लेकिन यह अभियान केवल चार दिन चलाया जा सका। इस दौरान पीएल शर्मा रोड, नेहरू रोड व मवाना रोड गंगानगर क्षेत्र में कुछ बेसमेंट जहां कारोबारी कार्रवाई मसलन नर्सिंग होम, ओपीडी, लाइब्रेरी, पल्लवपुरम में बाइक रिपेयरिंग वर्कशॉप आदि चल रहे थे उन्हें जरूर सील किया था, उसके बाद अभियान को पर बैरियर डाल दिया गया है। लगता है कि मेडा प्रशासन को राजेन्द्र नगर की बिल्डिंग के बेसमेंट में तीन की मौत सरीखे किसी अन्य बड़े हादसे का इंतजार है। उसके बाद ही कारोबारी गतिविधियों को संचालित करवाकर बेसमेंट की सुध ली जाएगी। जिससे अभियान चलाकर किया जाएगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बच्चों में जिम्मेदारी और उनकी दिनचर्या

डॉ विजय गर्ग विकर्षणों और अवसरों से भरी तेजी से...

झूठ का दोहराव सच का आगाज

जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर सारा बारबर द्वारा किए...

लोकतंत्र का आईना या मीडिया का मुखौटा

जब आंकड़ों की चकाचौंध सच का मुखौटा पहनने लगे,...

वेतन के लिए ही नहीं लड़ता मजदूर

मजदूर दिवस पर श्रमिक आंदोलनों की चर्चा अक्सर फैक्टरी...
spot_imgspot_img